फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा नेता शांता ने किया खुलासा, अपने परिवार तक से छिपाई थी ये बात

Tue, 13 Sep 2016 10:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पालमपुर (कांगड़ा)
विज्ञापन
1 of 6
83वां जन्मदिन मना रहे भाजपा के वरिष्ठ नेता शांता कुमार ने कई ऐसी बातों का खुलासा कि जो उनके परिवार तक को पता नहीं थी। मीडिया के सामने आकर शांता ने अपने जीवन से जुड़ी इन बातों का खुलासा किया।
विज्ञापन

2 of 6
भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं सांसद शांता कुमार ने जीवन के 82 साल पूरे होने पर सोमवार को 83वें साल में कदम रखा। उनका 83वां जन्मदिवस उनके निवास यामिनी परिसर पालमपुर में सादगी से मनाया गया। इस दौरान शांता ने अपने ये राज भी साझा किए।
विज्ञापन

3 of 6
उन्होंने बताया कि एक बार पालमपुर में 1977 के आसपास एक बड़ा ज्योतिषी आया। वह अपने दोस्तों के साथ ज्योतिषी से मिलने उनके पास पहुंच गए। ज्योतिषी ने उनके हाथ को कई बार उलट पलट कर उनके राजनीति से लेकर जीवन से संबंधित कई बातें बताईं। इनमें एक बात परेशान करने वाली थी।

 

4 of 6
ज्योतिषी ने कहा कि उनकी उम्र केवल 72 साल है। मगर यह भविष्यवाणी गलत साबित हुई। मगर यह बात उन्होंने अपने परिवार वालों से भी आज तक नहीं बताई। आज सबके सामने वह 83वां जन्मदिवस मना रहे हैं।
विज्ञापन

5 of 6
शांता ने कहा कि 1990 में बनी उनकी सरकार चली गई और लोगों ने अफसोस जताया। लेकिन, उन्होंने अपने दोस्तों के साथ थियेटर में बैठकर फिल्म देखी।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
जन्मदिन के मौके पर सुबह से शाम तक शांता कुमार को हर छोटे-बड़े नेता ने उनके घर आकर तो कइयों ने फोन पर बधाई दी। राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी और पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने भी शांता कुमार को फोन पर बधाई दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें