हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के उपनगर संजौली के समीप लोअर समिट्री में मलबे में दबने से दो मजदूरों की मौके पर मौत हो गई। मकान की नींव की खुदाई करते वक्त अचानक मलबा दरकने से मजदूर मलबे में दब गए।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
मृतकों की पहचान बिहार के राम साहू और बादल के रूप में हुई है। हादसे के बाद मजदूरों को आईजीएमसी अस्पताल लाया गया जहां चिकित्सकों ने इन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
3 of 5
जानकारी के मुताबिक कुछ मजदूर समिट्री में एक निजी भवन के निर्माण के लिए नींव खोद रहे थ। नींव बनाने के लिए दो मजदूर खुदाई कर रहे थे। अचानक गड्ढे के ऊपर से मलबा दरकने लगा और मौजूद मजदूर उसमें दब गए।
4 of 5
डीएसपी सीटी दिनेश शर्मा की अगुवाई में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और तुरंत राहत कार्य शुरू किया। मलबा हटाने के बाद गड्ढे से मजदूरों को निकाला गया।
मजदूरों को तुरंत उपचार के लिए आईजीएमसी अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने इन्हें मृत घोषित कर दिया। डीएसपी सीटी दिनेश शर्मा ने बताया कि मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है।