फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla: सड़क पर ढहा पेड़, तीन कारें और दो बाइकें टूटीं

Sun, 24 Jul 2022 07:42 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
विज्ञापन
1 of 5
गाड़ियों पर गिरा पेड़। - फोटो : अमर उजाला
राजधानी शिमला के कंगनाधार वार्ड में रविवार सुबह चीड़ का एक सूखा पेड़ ढह गया। इससे सड़क किनारे खड़ी तीन गाड़ियों और दो बाइकों को भारी नुकसान पहुंचा है। पेड़ की मोटी टहनियों से गाड़ियों के शीशे चकनाचूर हो गए। स्थानीय लोगों के अनुसार यह घटना सुबह करीब 5:45 बजे की है। बारिश थमने के बाद ब्लॉक नंबर 15 के समीप खड़ा चीड़ का यह बड़ा पेड़ अचानक निचली ओर बनी सड़क पर ढह गया। आवाज सुनते ही आसपास के लोग मौके की ओर दौड़े। गाड़ियां पेड़ की टहनियों के नीचे दबी पड़ी थी। 
विज्ञापन

2 of 5
- फोटो : अमर उजाला
गनीमत यह रही कि इन गाड़ियों में या यहां आसपास कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था। लोगों ने इस घटना के लिए नगर निगम को जिम्मेदार ठहराया। बोले कि तीन साल से इस पेड़ को काटने की मांग कर रहे थे, लेकिन नगर निगम और स्थानीय पार्षद ने लापरवाही बरती और पेड़ नहीं कटवाया।
विज्ञापन

3 of 5
- फोटो : अमर उजाला
स्थानीय निवासी रोहित खागटा ने बताया कि खतरा बन चुके इस पेड़ को सूखने के बावजूद नहीं काटा गया। पेड़ ढहने से उनकी टियागो कार, मित्रदेव शर्मा की बैगनार और अजय ठाकुर की डटसन कार को नुकसान पहुंचा है। बाद में हिमुडा कालोनी के लोगों के साथ मिलकर इस पेड़ को काटकर गाड़ियों से हटाया गया।

4 of 5
- फोटो : अमर उजाला
कंगनाधार वार्ड से पार्षद रहीं रेणु चौहान ने कहा कि सुबह के समय सड़क पर पेड़ ढहा है, जिससे गाड़ियों को नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
शिमला में छाई धुंध। - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने कहा कि लोगों ने इस पेड़ को काटने को लेकर उन्हें कोई लिखित शिकायत या मांगपत्र नहीं दिया था। यह सीधा पेड़ था और इसके गिरने का अंदेशा नहीं था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें