फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में चल रहा था सेक्स रैकेट, आपत्तिजनक हालत में पकड़े युवक-युवतियां

Thu, 04 Oct 2018 12:52 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौलतपुर चौक (ऊना)
विज्ञापन
1 of 6
पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक घर में चल रहे जिस्मफरोशी के धंधे का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने रंगे हाथों पंजाब की दो युवतियों और दो युवकों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

2 of 6
sex racket
मामला हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले की नगर पंचायत दौलतपुर चौक के साथ लगते गांव डंगोह खास का है। इसके अलावा पुलिस ने घर के मालिक कर्मवीर के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे हिरासत में लिया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार चौकी प्रभारी राजिंद्र पठानिया ने टीम के साथ गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक जाल बिछाया।
विज्ञापन

3 of 6
इस दौरान एक पुलिसकर्मी को ग्राहक बनाकर आरोपी के घर भेजा, जब उसने घर के अंदर प्रवेश किया तो उसे दो कमरों में पंजाबी युवकों और युवतियों के बारे में पता चला, मामले की सूचना पुलिस कर्मी ने पहले ही पुलिस टीम के साथ ताक पर बैठे चौकी प्रभारी राजिंद्र पठानिया को दी।

4 of 6
sex racket
सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी ने दबिश देकर रंगे हाथों दो पंजाब के युवकों और दो युवतियों को हिरासत में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने आरोपियों से चार हजार रुपये नकद, आधा दर्जन मोबाइल और प्रयोग में लाई गई आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की है।
विज्ञापन

5 of 6
कार्रवाई की सूचना मिलते ही तुरंत डीएसपी अंब मनोज जंबाल, थाना प्रभारी चैन सिंह ठाकुर, डंगोह खास की प्रधान अनिता कुमारी, उपप्रधान सुभाष चंद भी पहुंच गए। उधर, डीएसपी मनोज जंबाल का कहना है कि पुलिस ने पंजाब के लुधियाना की दो युवतियां जिनकी उम्र 20-22 साल है और उनके साथ तलवाड़ा के दो युवक जिनकी उम्र 24-25 साल है, को रंगे हाथों पकड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
उन्होंने कहा कि मामले में शामिल उक्त घर के मालिक कर्मवीर को भी हिरासत में लिया गया है। डीएसपी ने कहा कि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अनैतिक देह व्यापार का मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। इस मौके पर हेड कांस्टेबल भाग सिंह, निशा रानी, वरिंद्र कुमार सहित अन्य भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें