तस्वीरें: खतरे के निशाने से ऊपर बहने लगी सरबरी नदी, रिहायशी इलाकों में घुसा पानी, अलर्ट जारी
Sun, 28 Aug 2016 10:16 AM IST
राकेश राणा/अमर उजाला, कुल्लू
हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में सरबरी नदी खतरे के निशाने से ऊपर बह रह रही है। वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
प्रशासन ने नदी के साथ लगते क्षेत्र में अलर्ट जारी कर दिया है।
रिहायशी इलाकों में नदी का पानी आना शुरू हो गया है।
लोग सहमे हुए हैं। सरवरी हाइड्रो इलेक्ट्रिक प्रोजेक्ट को भी खतरे पैदा हो गया है।
प्रशासन ने स्लम एरिया में रह रहे लोगों को जगह खाली करने के लिए कहा है।
एडीएम विनय सिंह ठाकुर ने सरबरी नदी के आसपास के लोगों को नदी की तरफ न जाने की हिदायत दी है।
इसके अलावा प्रशासन ने इमरजेंसी से निपटने के लिए टास्क फोर्स का भी गठन किया है।
प्रशासन ने अलर्ट जारी कर दिया है।