फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छोटे भाई सोहेल की खातिर सलमान ने ट्वीट कर फैंस से की ये गुजारिश

Fri, 09 Sep 2016 09:53 AM IST
संजय ठाकुर/अमर उजाला, मनाली/पतलीकूहल (कुल्लू)
विज्ञापन
1 of 7
मनाली में ट्यूबलाइट फिल्म की शूटिंग के दौरान दबंग खान अपने छोटे भाई सोहेल को लेकर बेताब दिखे। भाई की खातिर सलमान ने अपने फैंस से गुजारिश भी की है। इन दिनों फिल्म स्टार सलमान खान अपने छोटे भाई सोहेल खान के लिए खासे चिंतित हैं।
विज्ञापन

2 of 7
छोटे भाई की कामयाबी के लिए सलमान ने ट्विटर के जरिए अपने फैंस को संदेश दिया है। मनाली में चल रही शूटिंग के दौरान सलमान ने समय निकाला और अपने फैंस के लिए ट्वीट किया।
विज्ञापन

3 of 7
सोहेल खान की सलमान के साथ आई पिछली फिल्म 'जय हो' उम्मीद के अनुरूप बिजनेस नहीं कर सकी थी। ऐसे में अब सलमान सोहेल के करिअर को लेकर चिंतित नजर आ रहे हैं।

4 of 7
तभी तो उन्होंने मनाली से सोहेल खान के प्रोडक्शन बैनर तले बनी ‘फ्रिकी अली’ नामक फिल्म का प्रचार किया। सलमान ने मनाली में चल रही फिल्म ट्यूबलाइट के सेट से बाकायदा ट्विटर पर प्रमोशनल वीडियो अपलोड कर देश-विदेश में रह रहे फैंस की छोटे भाई की फिल्म के प्रति जिज्ञासा जगाई।
विज्ञापन

5 of 7
इन दिनों सोहल खान की फिल्म के टीवी पर प्रोमोज आ रहे हैं, जिसमें फिल्म के हीरो नबाजुद्दीन अंडरगामेंट्स खरीदते नजर आ रहे हैं। लिहाजा इसी टैगलाइन को पकड़ते हुए सलमान अपने साथ काम कर रहे दस-ग्यारह साल के बच्चे रौकी को अपने साथ खड़ा कर फिल्म का डायलॉग छोटी चड्डी, बड़ी चड्डी इलास्टिक वाली चड्डी डायलॉग बुलवाने के बाद हंसते हुए कहते हैं, नवाज सुना! अब तो बच्चा बोलता है यह आजकल।
विज्ञापन

6 of 7
मनाली आने से 12 घंटे पहले भी सलमान दुबई में सोहेल की फिल्म का प्रचार कर रहे थे। ट्यूबलाइट का काम निपटाने की मजबूरी के चलते ही सलमान मुंबई में रहकर न तो छोटे भाई की फिल्म के प्रमोशन को खुद हाजिर रह सके और न ही गणेश उत्सव में शिरकत कर पाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
छोटे भाई के लिए जहां उन्होंने मनाली से ट्विटर के जरिये फिल्म का प्रचार किया, वहीं फैंस से भी फ्रिकी अली देखने का आग्रह किया। वीरवार को सलमान और रॉकी के उपर कुछ सीन फिल्माए गए। ट्यूबलाइट के सहनिदेशक नीलेश जादवानी ने बताया कि सलमान सबकी चिंता करते हैं।
  Salman Khan Universe ‏@salmanuniv Guys Must Watch #FreakyAli Tommorow ! It's our home production.....@BeingSalmanKhan @SohailKhan
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें