फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिर नई मुश्किल में फंसे सलमान, शूटिंग छोड़ने को हुए मजबूर

Fri, 21 Oct 2016 06:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पतलीकूहल/मनाली (कुल्लू)
विज्ञापन
1 of 7
बॉलीवुड सुल्तान सलमान खान फिर मुश्किल में हैं। मजबूरन अबकी बार उन्हें फिल्म शूटिंग तक छोड़नी पड़ रही है। बैचेन सलमान मनाली छोड़ दिल्‍ली रवाना हो रहे हैं। आइए जानते हैं-
विज्ञापन

2 of 7
18 साल पहले राजस्थान में हिरण के शिकार का केस अभी भी बॉलीवुड के सुल्तान सलमान खान का पीछा नहीं छोड़ रहा। राजस्थान हाईकोर्ट द्वारा सलमान को बरी किए जाने के आदेश के खिलाफ अब राजस्थान सरकार ने सलमान को गिरफ्तार कर सजा दिलाने को सुप्रीम कोर्ट में अपील की है। इसकी सूचना पाकर मनाली में फिल्म की शूटिंग कर रहे सलमान खान वीरवार को जैसे-तैसे मनाली के गुलाबा में कुछ सीन करने के बाद पैकअप की तैयारियों में जुट गए।
विज्ञापन

3 of 7
बताया जा रहा है कि सलमान खान के मनाली में कई सीन पैंडिंग पड़े हैं। इसकी तैयारियां भी पूरी की जा चुकी थी लेकिन अब राजस्थान सरकार के फैसले से वे बैकफुट पर आ गए हैं।

4 of 7
शूटिंग अधर में छोड़ अब सलमान शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट के नामचीन वकीलों से सलाह-मशविरा करने दिल्ली रवाना हो रहे हैं।
विज्ञापन

5 of 7
इसके बाद वे मुंबई जाएंगे। वहीं, उनके वापस आने पर भी अब सस्पेंस बन गया है। फिल्म ‘ट्यूबलाइट’ के सहनिर्देशक नीलेश जादव ने बताया कि सलमान के वापस न आने की सूरत में उनके डुप्लीकेट पर सीन फिल्माए जाएंगे।
विज्ञापन

6 of 7
वहीं, वीरवार को कुल्लू प्रशासन गुलाबा में सलमान खान से मिला। मनाली की एसडीएम ज्योति राणा ने बताया कि सलमान खान कुल्लू-मनाली के प्रशासन के सहयोग से प्रभावित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
लिहाजा प्रशासन का आभार जताने के लिए वे कुल्लू या मनाली में कुछ आयोजन करना चाह रहे थे। लेकिन समय के अभाव के चलते उन्होंने सबसे पहले गुलाबा आने का आग्रह किया था। इसके चलते उनसे मुलाकात कर बॉलीवुड की अन्य यूनिटों को मनाली भेजने को प्रेरित करने को कहा, ताकि मनाली के पर्यटन को पंख लग सकें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें