फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल: माइनस 30 डिग्री तापमान में 40 फीट ऊंची बर्फ की दीवारों को काटकर बहाल किया जा रहा साच दर्रा मार्ग, देखें शानदार तस्वीरें

Thu, 03 Jun 2021 06:16 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, पांगी(चंबा)
विज्ञापन
1 of 5
साच दर्रा मार्ग। - फोटो : अमर उजाला
माइनस 30 डिग्री सेल्सियस तापमान में करीब 40 फीट ऊंची बर्फ की मोटी दीवारों को काटकर हिमाचल प्रदेश की पांगी घाटी को जिला मुख्यालय चंबा से जोड़ने वाले साच पास मार्ग को बहाल किया जा रहा है। कठिन भौगोलिक परिस्थितियों व कड़ाके की ठंड में लोक निर्माण विभाग के बेलदार, मशीन ऑपरेटर, जेई, सहित करीब 30 कर्मचारी 14,500 फीट की ऊंचाई पर 30 से 40 फीट ऊंची बर्फ की दीवारों को काटकर साच पास मार्ग को बहाल करने में जुटे हैं। गौरतलब है कि वर्ष के छह माह तक चंबा-पांगी वाया साच दर्रा मार्ग भारी बर्फबारी के चलते वाहनों की आवाजाही के लिए बंद रहता है। ऐसे में पांगी के लोगों को जिला मुख्यालय तक पहुंचने के लिए दो राज्यों पंजाब व जम्मू को पार करना पड़ता है। लोक निर्माण विभाग की ओर से चंबा-पांगी वाया साच दर्रा मार्ग को बहाल करने का कार्य मार्च माह से आरंभ हो चुका है।
विज्ञापन

2 of 5
साच दर्रा में बर्फ की ऊंची दीवार। - फोटो : अमर उजाला
 लेकिन नियमित अंतराल के बाद मौसम की करवट से बर्फबारी का क्रम जारी रहा। किलाड़ से बैरागढ़ तक 18 ग्लेशियरों से होते हुए 87 किलोमीटर मार्ग से बर्फ हटाई जा चुकी है।  ऐसे में अब पांंगी के लोगों में राहत की उम्मीद जगी है।


 
विज्ञापन

3 of 5
साच दर्रा। - फोटो : अमर उजाला
अब सिर्फ करीब तीन किलोमीटर से बर्फ हटाई जानी है। साच पास बहाल करने में मौसम परिवर्तन के कारण कर्मचारियों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।

4 of 5
साच दर्रा मार्ग। - फोटो : अमर उजाला
इसमें तीन डोजर व तीन पोकलेन मशीन व चार जेसीबी मशीनें काम कर रही हैं। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता देवराज भारती का कहना है कि सड़क बहाली का काम युद्ध स्तर पर किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
साच दर्रा मार्ग। - फोटो : अमर उजाला
रविवार 6 मई तक मार्ग को जिला मुख्यालय तक जोड़ने के प्रयास हैं। मौसम हर दिन करवट बदल रहा है। जिससे काम प्रभावित भी हो रहा है। कहा कि विभाग की ओर से हरसंभव प्रयास किए जा रहे है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें