हिमाचल के सिरमौर जिला के मिश्रवाला मदरसा में ईद की नमाज के दौरान मंगलवार सुबह दो गुट भिड़ गए। अमन-चैन और आपसी भाई चारे के प्रतीक ईद पर्व पर मुस्लिम समुदाय से जुड़े दो गुटों में जमकर पथराव हुआ है।
विज्ञापन
2 of 15
इसमें एक बच्चे सहित चार लोग घायल हो गए हैं। सभी को पांवटा अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
विज्ञापन
3 of 15
इस दौरान एक गुट ने वहां खड़ी चार गाडिय़ों को भी तहस-नहस कर दिया। हालांकि, वहां पर पहले ही पुलिस जवान तैनात किए गए थे। लेकिन, विवाद बढने के बाद अतिरिक्त पुलिस बल तैनात करना पड़ा। क्यूआरटी के अलावा आंसू गैस आदि तक की व्यवस्था करनी पड़ी। एसपी सौम्या सांबशिवन, एएसपी विनोद धीमान स्वयं मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया।
4 of 15
पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर मामला दर्ज कर छानबीन आरंभ कर दी है। मिश्रवाला में दो गुटों के बीच काफी अर्से से विवाद चल रहा है। जिसमें पूर्व मदरसा प्रधानाचार्य व दूसरे विरोधी गुट स्थानीय क्षेत्र के ग्रामीणों का है।
विज्ञापन
5 of 15
मंगलवार को मिश्रवाला मदरसा में ईद की नमाज अदा की जा रही थी। इस बीच दोनों गुटों के बीच ईद के दौरान माइक पर ब्यान को लेकर बहस हुई। आरोप है कि एक गुट की तरफ से जब व्यक्ति बोलने पहुंचा तो माइक के लिए बिजली आपूर्ति चालू नहीं की गई। इसका दूसरे गुट ने विरोध किया।
विज्ञापन
6 of 15
इस बीच एक गुट ने पत्थराव शुरू कर दिया। देखते ही देखते दोनों गुटों की तरफ से पत्थरबाजी शुरू हुई। इससे अब्दुल रहमान (65), रफाकत अली((36), मुस्कीम(39) व मोहम्मद अली(11) को चोटें आई। बाद में यहां सैंकड़ों लोगों ने तोड़फोड़ शुरू कर दी।
विज्ञापन
7 of 15
मदरसा के बाहर खड़़ी कार (एचपी17-सी 0300) तथा (एचपी17बी 2621) तोड़फोड़ कर सड़क पर ही पलट दी। आक्रोशित लोगों ने मदरसा परिसर के भीतर खड़ी गाड़ी (सीएच03-आर 4545) तथा (एचपी17-बी 5799) के शीशे तक तोड़ दिए।
8 of 15
घटना के बाद मिश्रवाला मदरसा व आसपास के इलाकों में माहौल तनावपूर्ण हो गया। सूचना मिलते ही एसपी सिरमौर सौम्या साम्बशिवन व एएसपी विनोद धीमान मौके पर पहुंच गए जिसके बाद दोनों पक्षों को शांत करवाया गया।
9 of 15
नाहन, पांवटा पुलिस थाना व माजरा पुलिस चौकी के दर्जनों जवानों ने आसपास क्षेत्र में पेट्रोलिंग शुरु कर दी। एएसपी विनोद धीमान व एसएचओ पांवटा अशोक चौहान की टीम ने मिश्रवाला चौक, एनएच मार्ग, मदरसा के आसपास व सार्वजनिक स्थलों पर खड़ी भीड़ को खदेड़ा।
10 of 15
ponta riot
उधर, एसपी सिरमौर सौम्या साम्बशिवन ने कहा कि दोनों पक्षों के बयान लिए जा रहे हैं। मामले की छानबीन की जा रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।