बस थोड़ा इंतजार बाकी, रोहतांग पर मस्ती के लिए रहें तैयार, तस्वीरें
Thu, 05 May 2016 12:02 AM IST
राकेश राणा/अमर उजाला, कुल्लू
विज्ञापन
1 of 5
रोहतांग दर्रा पर मस्ती की चाहत पाले सैलानियों को बस अब एक हफ्ते तक और इंतजार करना होगा। 15 मई तक दर्रा फिर खुलने की उम्मीद है। वर्तमान में रोहतांग से होकर लाहौल-स्पीति के लिए यातायात शुरू हो गया है, लेकिन पार्किंग की उचित व्यवस्था न होने के कारण इसे अभी पर्यटकों के लिए नहीं खोला गया है।
- फोटो : अमर उजाला

2 of 5
एसडीएम मनाली ज्योति राणा ने मढ़ी तक पार्किंग का जायजा लिया है। पार्किंग की सही व्यवस्था होने के बाद मढ़ी तक पर्यटकों को जाने की अनुमति देने पर विचार किया जा रहा है। एसडीएम जिला प्रशासन से पत्राचार कर रही हैं। उन्होंने निरीक्षण के दौरान मढ़ी तक सही पार्किंग सुविधा पाई है। ऐसे में पर्यटकों को मढ़ी तक जाने की अनुमति मिल सकती है।

3 of 5
अभी पर्यटक केवल गुलाबा तक जा सकते हैं। रोहतांग में टू लेन के साथ पार्किंग व्यवस्था नहीं है। उम्मीद है कि 15 मई के आसपास रोहतांग में पार्किंग समेत अन्य सुविधाएं हो सकती हैं। वर्तमान में दो तरफा आवाजाही में यातायात सुचारु रूप से चल रहा है। रोहतांग दर्रा पर्यटकों के लिए खोलने से पूर्व प्रशासनिक अधिकारियों की टीम मौके का दौरा करेगी।

4 of 5
सही स्थिति होने पर ही जाने की अनुमति देगी। इधर, एसडीएम मनाली ज्योति राणा ने बताया कि मढ़ी तक पार्किंग सुविधा है। यहां तक पर्यटकों को जाने की अनुमति के लिए जिला प्रशासन को पत्राचार किया जा रहा है। रोहतांग दर्रा पर्यटकों के लिए 15 मई तक खुलने की उम्मीद है।

बीते वर्ष रोहतांग दर्रा 25 मई को खुला था। इस बार दस दिन पहले ही पर्यटक रोहतांग का दीदार कर सकेंगे। यदि मौसम ने साथ दिया तो जल्द पर्यटक रोहतांग में मस्ती कर सकेंगे। मढ़ी तक पर्यटकों को जाने के लिए प्रशासन से जारी परमिट लेना होगा। मढ़ी तक भी रोजाना केवल 500 पेट्रोल वाहन ही जा सकेंगे। प्रशासन एनजीटी के आदेशों पर सख्ती से काम कर रहा है।