हिमाचल के जिला ऊना में दर्दनाक हादसा पेश आया है। अंब के नंदपुर में हुई इस सड़क दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हो गई है। शुरूआती जानकारी के मुताबिक नैनो कार में सवार पांच लोग धर्मशाला जा रहे थे।
विज्ञापन
क्लिक कर देखिए सड़क हादसे की दर्दनाक तस्वीरें
2 of 4
ये सभी पांगी (चंबा) के रहने वाले हैं। नंदपुर के पास अचानक चालक गाड़ी से नियंत्रण बैठा और कार पुल के साथ जा टकराई।
विज्ञापन
क्लिक कर देखिए सड़क हादसे की दर्दनाक तस्वीरें
3 of 4
दो ने मौके पर ही दम तोड़ दिया जबकि एक की अस्पताल ले जाते वक्त मौत हो गई। दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं जिनका ऊना के सिविल अस्पताल में इलाज चल रहा है। अभी तक दोनों को होश नहीं आया है।
ऊना के एसपी अनुपम शर्मा ने बताया कि हादसा रात को करीब दो बजे के बीच हुआ है। अभी तक घायलों के परिजनों से भी संपर्क नहीं हो पाया है। न ही किसी ने अब तक इनसे संपर्क साधने की कोशिश की है। उन्होंने बताया कि हादसा कैसे हुआ इस बारे में घायलों के बयान लेकर ही पता लगाया जा सकता है।