हिमाचल के हमीरपुर कॉलेज में एसएफआई और एबीवीपी कार्यकर्ताओं के बीच लगातार दूसरे दिन खूनी झड़प हो गई है। डंडों और रॉड के साथ छात्र एक दूसरे पर टूट पड़े। इस झड़प में कई छात्र लहुलूहान हो गए हैं।
विज्ञापन
2 of 7
पुलिस के अनुसार डिग्री कॉलेज हमीरपुर में शनिवार सुबह एबीवीपी और एसएफआई कार्यकर्ताओं में खूनी झड़प हो गई। छात्र एक दूसरे पर जमकर हमला करने लगे। देखते ही देखते माहौल तनावपूर्ण हो गया।
विज्ञापन
3 of 7
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों की शिकायत पर मामला दर्ज किया। मेडिकल के बाद घायलों को उपचार दिया गया। इसके बाद दोनों घायल छात्र अपने साथी कार्यकर्ताओं के साथ दोबारा कॉलेज परिसर में जाकर एबीवीपी कार्यकर्ताओं से उलझ गए।
4 of 7
बाद में पुलिस ने मौके पर पहुंचकर तीन छात्रों को हिरासत में लिया। घटना से शनिवार को कॉलेज परिसर में दिनभर माहौल तनावपूर्ण रहा। शुक्रवार को एबीवीपी और एसएफआई कार्यकर्ताओं में झड़प हुई थी। इसी रंजिश के चलते शनिवार सुबह दोबारा दोनों संगठनों के कार्यकर्ताओं में खूनी झड़प हो गई।
विज्ञापन
5 of 7
एसएफआई कार्यकर्ता अखिल निवासी चमनेड़ सुबह करीब साढ़े नौ बजे कॉलेज के बाहर बस से उतरा तो एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने उस पर रॉड से हमला कर दिया। इस दौरान साथी का बचाव करने पहुंचे एक अन्य कार्यकर्ता नवीन कुमार निवासी चंबा को भी परिषद कार्यकर्ताओं ने लहूलुहान कर दिया।
विज्ञापन
6 of 7
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मौके पर पहुंच दोनों घायलों की शिकायत पर मामला दर्ज किया। इसके बाद दोनों का मेडिकल करवा इन्हें प्राथमिक उपचार दिया। प्राथमिक उपचार लेने के बाद दोनों कार्यकर्ता दोबारा कॉलेज परिसर में पहुंचे तो एबीवीपी कार्यकर्ताओं से मारपीट शुरू कर दी।
पुलिस ने दोबारा मौके पर पहुंचकर तीन कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया। एएसपी डॉ. शिव कुमार का कहना है कि पुलिस घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच गई। घायलों के मेडिकल करवाकर मामले की छानबीन की जा रही है।