फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Republic Day: शिमला में राज्यपाल ने फहराया तिरंगा, जिलों में भी हुए कार्यक्रम, देखें गणतंत्र दिवस के रंग

Thu, 26 Jan 2023 04:19 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
1 of 10
हिमाचल में गंणतंत्र दिवस के रंग। - फोटो : अमर उजाला
74वां गणतंत्र दिवस गुरुवार को पूरे हिमाचल प्रदेश में हर्षोल्लास व उत्साह के साथ मनाया गया। राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने शिमला के ऐतिहासिक रिज पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में तिरंगा फहराया और मार्च पास्ट की सलामी ली। परेड का नेतृत्व 22-जम्मू और कश्मीर राइफल्स के परेड कमांडर लेफ्टिनेंट करण गोगना ने किया। समारोह में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू भी विशेष रूप से उपस्थित थे।

मार्च पास्ट में सेना, भारत तिब्बत सीमा पुलिस, हिमाचल प्रदेश सशस्त्र पुलिस, उत्तराखंड पुलिस, गृह रक्षक, अग्निशमन सेवाएं और हिमाचल प्रदेश डाक सेवाएं, आपदा प्रबंधन, पूर्व सैनिक, एनसीसी व एनएसएस और भारत स्काउट एवं गाइड की टुकड़ियों ने हिस्सा लिया। गणतंत्र दिवस समारोह में प्रदेश सरकार की विकासात्मक योजनाओं और कार्यक्रमों को दर्शाती आकर्षक झांकियां भी प्रस्तुत की गईं। हिमाचल प्रदेश की संस्कृति को दर्शाते सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन भी किया गया। वहीं, जिलास्तरीय समारोहों में मंत्री और मुख्य संसदीय सचिव बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। पूरे प्रदेश में गणतंत्र दिवस की धूम है। 
विज्ञापन

2 of 10
राज्यपाल ने परेड का निरीक्षण किया। - फोटो : अमर उजाला
इस अवसर पर सूचना एवं जन संपर्क की ओर से लोक कल्याण व समाज के कमजोर वर्गों के कल्याण के लिए वर्तमान राज्य सरकार के निर्णयों और महत्वाकांक्षी पहल पर आधारित नाटिका प्रस्तुत की गई।
विज्ञापन

3 of 10
रिज पर गणतंत्र दिवस समारोह। - फोटो : अमर उजाला
इस अवसर पर राज्यपाल तथा मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का संदेश देते हुए सुख आश्रय कोष में अधिक से अधिक अंशदान करने की अपील की।

4 of 10
सांस्कृतिक कार्यक्रम। - फोटो : अमर उजाला
इस अवसर पर चंबा, हमीरपुर, उत्तर क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र जम्मू-कश्मीर, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय आनी, जिला कुल्लू, उत्तर क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र उत्तराखंड तथा जिला किन्नौर के सांस्कृतिक दलों ने आकर्षक प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम में पुलिस बैंड की मनमोहक प्रस्तुति भी आकर्षण का केंद्र रहीं।
विज्ञापन

5 of 10
विभिन्न विभागों ने निकालीं झांकियां। - फोटो : अमर उजाला
समारोह में हिम ऊर्जा, बागवानी, पर्यटन, पुलिस, महिला एवं बाल विभाग सहित 15 विभागों की झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। पर्यटन विभाग की झांकी को प्रथम पुरस्कार प्रदान किया गया। मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार (मीडिया) नरेश चौहान, मुख्य संसदीय सचिव मोहन लाल ब्राक्टा, विधायक हरीश जनारथा, मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना, पुलिस महानिदेशक संजय कुंडू, वरिष्ठ नागरिक, पुलिस और सैन्य अधिकारी, गणमान्य व्यक्ति और भारी संख्या में लोग इस अवसर पर उपस्थित थे।
विज्ञापन

6 of 10
धर्मशाला में गणतंत्र दिवस समारोह। - फोटो : संवाद
कांगड़ा जिला मुख्यालय धर्मशाला में कृषि मंत्री चंद्र कुमार ने तिरंगा फहराया और परेड की सलामी ली। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए।  
विज्ञापन

7 of 10
कुल्लू में गणतंत्र दिवस समारोह। - फोटो : संवाद
वहीं, कुल्लू जिले के ढालपुर में सीपीएस सुंदर ठाकुर ने तिरंगा फहराया और परेड की सलामी ली। इस दौरान विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए।

8 of 10
चंबा में गणतंत्र दिवस। - फोटो : संवाद
विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने ऐतिहासिक चंबा चौगान में  राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस दौरान पुलिस, गृह रक्षक, एनसीसी कैडेट्स, स्कूली बच्चों की टुकड़ियों ने मार्चपास्ट किया। 

9 of 10
किन्नौर में गणतंत्र दिवस। - फोटो : संवाद
किन्नौर जिले के रिकांगपिओ में राजस्व, बागवानी एवं जनजातीय मंत्री जगत सिंह नेगी ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और भव्य परेड की सलामी ली। 
विज्ञापन

10 of 10
सिरमौर में गणतंत्र दिवस। - फोटो : संवाद
सिरमौर जिले के नाहन में जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह हुआ। उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और परेड की सलामी ली। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें