फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिली ऐसी खबर कि नहीं रहा वीरभद्र की खुशी का ठिकाना

विज्ञापन
1 of 14
सीबीआई जांच में फंसे हिमाचल के सीएम वीरभद्र सिंह को हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है। कोर्ट ने सीएम की ओर से लगाई गई याचिका को मंजूर कर लिया है। सीएम के वकील कपिल सिब्बल ने कहा कि हाईकोर्ट में मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की ओर से दायर याचिका को एडमिट कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि इस मामले में अब गिरफ्तारी नहीं होगी और न ही कोई बलपूर्वक कार्रवाई होगी। पूछताछ के लिए भी पहले सीबीआई को कोर्ट में आवेदन करना होगा। मामले की अगली सुनवाई अब 18 नवंबर को होनी है। फोटो: नरेश भारद्वाज
विज्ञापन

मिली ऐसी खबर कि नहीं रहा वीरभद्र की खुशी का ठिकाना

2 of 14
सुनवाई के बाद सिब्बल हाईकोर्ट परिसर से पैदल चलकर होटल ओबराय क्लार्क्स पहुंचे। वहां मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह उनका पहले से ही इंतजार कर रहे थे। होटल के लाउंच में दोनों के बीच बातचीत हुई। इसके बाद मुख्यमंत्री के चेहरे पर पहली बार मुस्कुराहट आई। इसके बाद सीएम ने पत्रकारों को खुद होटल के भीतर बुलाया। इससे पहले पत्रकार उनसे सवाल पूछते, उन्होंने मीडिया से मुस्कुराते हुए कहा - यह मामला सबज्यूडिस है।
विज्ञापन

मिली ऐसी खबर कि नहीं रहा वीरभद्र की खुशी का ठिकाना

3 of 14
सीएम ने कहा कि सीबीआई के माध्यम से करवाई गई यह कार्रवाई राजनीति से प्रेरित और षड्यंत्रपूर्ण है। यह सब अरुण जेटली और अनुराग ठाकुर का किया धरा है। मेरा भगवान और कोर्ट में पूरा भरोसा है। दिल्ली कब जाएंगे? इस पर सीएम बोले कि आराम से जाएंगे जल्दी क्या है?

मिली ऐसी खबर कि नहीं रहा वीरभद्र की खुशी का ठिकाना

4 of 14
वीरवार को सुबह-सवेरे ही हाई कोर्ट परिसर से लेकर होटल क्लार्क्स के बीच खूब गहमागहमी रही। होटल क्लार्क्स में इस दौरान मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के खास रणनीतिकार माने जाने वाले कांग्रेस के राज्य उपाध्यक्ष हर्ष महाजन भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के पुत्र एवं युवा कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष विक्रमादित्य सिंह भी उपस्थित रहे। सीएम के कई समर्थक भी वहां पर मौजूद थे। मीडिया ब्रीफिंग के बाद वीरभद्र जैसे ही गाड़ी में बैठे, उनके समर्थकों ने यहां पर नारेबाजी भी की।
विज्ञापन

मिली ऐसी खबर कि नहीं रहा वीरभद्र की खुशी का ठिकाना

5 of 14
मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा कि उनके खिलाफ सीबीआई जांच अरुण जेटली और अनुराग ठाकुर की साजिश है। एचपीसीए के गलत कारनामों पर हिमाचल सरकार ने कार्रवाई की तो इसी का बदला लेने के लिए उनके खिलाफ षड्यंत्र रचा गया है। हमेशा सच ही जीतता है, वह किसी साजिश से डरे नहीं हैं। मुख्यमंत्री ने यह बात शिमला के होटल ओबराय क्लार्क्स में कही। हाईकोर्ट में सीबीआई मामले के खिलाफ याचिका मंजूर होने के बाद सीएम वीरभद्र सिंह यहां अपने वकील कपिल सिब्बल से मिलने होटल आए थे।
विज्ञापन

मिली ऐसी खबर कि नहीं रहा वीरभद्र की खुशी का ठिकाना

6 of 14
मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा कि अनुराग ठाकुर ने टी-ट्वेंटी मैच के बारे में गलत बयान दिया है। ऐसा बोलने की जरूरत नहीं थी। सीएम ने कहा कि अनुराग ठाकुर ने यह बयान दिया कि इस मैच में सीएम को बुलाया गया है, वीरभद्र को नहीं। पहले उन्हें एचपीसीए का इस मैच में जाने का निमंत्रण पत्र मिला था, वह जाने को भी तैयार थे। अब जाने का कोई मतलब नहीं है।
विज्ञापन

मिली ऐसी खबर कि नहीं रहा वीरभद्र की खुशी का ठिकाना

7 of 14
वीरभद्र सिंह ने कहा कि अरुण धूमल कोई बात सीरियसली बोले या नहीं। मैं इसका कोई नोटिस नहीं लेता। उनके खिलाफ जो कुछ किया गया, वह डेलिबरेटली किया गया। अनुराग के छोटे भाई की ओर से जिस तरह से फेसबुक पर अपडेट भेजे जा रहे थे, उसी से इस साजिश का पता चलता है।

मिली ऐसी खबर कि नहीं रहा वीरभद्र की खुशी का ठिकाना

8 of 14
सुनवाई के लिए हाईकोर्ट जाते कपिल सिब्‍बल।

मिली ऐसी खबर कि नहीं रहा वीरभद्र की खुशी का ठिकाना

9 of 14
सुनवाई के लिए हाईकोर्ट जाते कपिल सिब्‍बल।

मिली ऐसी खबर कि नहीं रहा वीरभद्र की खुशी का ठिकाना

10 of 14
हाईकोर्ट से राहत मिलने की खबर सुनते ही सीएम वीरभद्र काफी खुश दिखे।

मिली ऐसी खबर कि नहीं रहा वीरभद्र की खुशी का ठिकाना

11 of 14
मुस्कुराते हुए सीएम वीरभद्र सिंह।

मिली ऐसी खबर कि नहीं रहा वीरभद्र की खुशी का ठिकाना

12 of 14
हाईकोर्ट का फैसला आने के बाद समर्थकों से घिरे सीएम वीरभद्र सिंह।

मिली ऐसी खबर कि नहीं रहा वीरभद्र की खुशी का ठिकाना

13 of 14
मुख्यमंत्री के करीबी और राज्य सहकारी बैंक के चैयरमेन हर्ष महाजन हर पल उनके साथ रहे।
विज्ञापन

मिली ऐसी खबर कि नहीं रहा वीरभद्र की खुशी का ठिकाना

14 of 14
हाईकोर्ट का फैसला आने के बाद समर्थकों से घिरे सीएम वीरभद्र सिंह।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें