फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामनाथ का शिमला कनेक्शन, राष्ट्रपति निवास में जाने से रोक दिए थे कोविंद

Tue, 20 Jun 2017 03:45 PM IST
प्रखर दीक्षित/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
ram nath kovind
विज्ञापन
संयोग देखिए! शिमला में जिस राष्ट्रपति निवास को देखने की हसरत रामनाथ कोविंद ने 3 हफ्ते पहले जताई थी, एक महीने बाद वह उन्हीं का हो सकता है।
विज्ञापन


एनडीए की ओर राष्ट्रपति प्रत्याशी घोषित किए गए राम नाथ कोविंद ने शिमला दौरे के दौरान बीते 29 मई को छराबड़ा स्थित राष्ट्रपति निवास रिट्रीट को देखने की इच्छा जाहिर की थी।

लेकिन अनुमति न होने के कारण उन्हें रिट्रीट में जाने नहीं दिया गया। कर्मचारियों ने अनुमति न होने का हवाला देकर गेट पर रोक दिया था। दिल्ली में राय सीना हिल्स के अलावा शिमला में भी राष्ट्रपति का निवास है। 
विज्ञापन

शिमला के छराबड़ा स्थित राष्ट्रपति निवास रिट्रीट - फोटो : अमर उजाला
देवदार के पेड़ों से घिरे रिट्रीट में राष्ट्रपति गर्मियों में अमूमन हर वर्ष यहां प्रवास पर आते हैं। मूल रूप से यूपी के कानुपर देहात के बिहार के राज्यपाल राम नाथ कोविंद 28 से 30 मई तक शिमला दौरे पर थे। वे शिमला राजभवन में रुके थे।

29 मई को कोविंद शिमला से सटे सियोग कैचमेंट एरिया में घूमने गए थे। रास्ते में राष्ट्रपति का शिमला निवास रिट्रीट दिखा तो उन्होंने राजभवन के अधिकारियों से उसे देखने की इच्छा जताई।

वह रिट्रीट के गेट तक भी गए, लेकिन औपचारिकताओं और अनुमति का हवाला देकर उन्हें भीतर नहीं जाने दिया गया। लिहाजा, उनकी रिट्रीट देखने की इच्छा अधूरी ही रह गई। अब अगर सब कुछ ठीक रहा तो शिमला के अगले दौरे के दौरान कोविंद बतौर राष्ट्रपति खुद रिट्रीट में ही ठहरेंगे। 
विज्ञापन

शिमला राजभवन में मनाई थी शादी की सालगिरह

हिमाचल के राज्यपाल आचार्य देवव्रत के रामनाथ कोविंद से काफी मधुर संबंध हैं। देवव्रत और कोविंद की बतौर राज्यपाल एक ही दिन नियुक्ति हुई है। देवव्रत के सलाहकार डा शशिकांत शर्मा ने बताया कि कोविंद के मई माह में शिमला दौरे के दौरान प्रदेश के राज्यपाल हरियाणा में थे। उनके आने की सूचना मिलते ही वह अगले दिन शिमला पहुंच गए।

इसके बाद 30 मई को कोविंद की शादी की सालगिरह को राजभवन में भव्य तरीके से मनाया गया। राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने कोविंद का नाम सर्वोच्च संवैधानिक पद के लिए प्रस्तावित किए जाने पर खुशी जताई है। आचार्य देवव्रत ने कहा कि यह देश के लिए सौभाग्य की बात होगी कि कोविंद देश के राष्ट्रपति होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें