फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजतिलक: पार्थिव शरीर के सामने विक्रमादित्य संभालेंगे राजगद्दी, फिर पंचतत्व में विलीन होंगे वीरभद्र सिंह

Thu, 08 Jul 2021 01:47 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर बुशहर/शिमला
विज्ञापन
1 of 6
विक्रमादित्य सिंह का राज दरबार पदम पैलेस में राजतिलक होगा। - फोटो : अमर उजाला
वर्ष 1947 में राजा पदमदेव का देहांत होने के बाद 13 साल की उम्र में वीरभद्र सिंह ने बुशहर रियासत की राजगद्दी संभाली थी। पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के सचिव राम आसरे ठाकुर ने बताया कि राज परिवार का इतिहास रहा है कि राजा के अंतिम संस्कार से पूर्व राजगद्दी संभालने वाले राजकुमार का राजतिलक विधि-विधान के साथ किया जाता है। शनिवार को रामपुर में वीरभद्र सिंह का अंतिम संस्कार होगा। इससे पूर्व उनके वारिस टीका विक्रमादित्य सिंह का राज दरबार पदम पैलेस में राजतिलक किया जाएगा और उन्हें राजगद्दी पर बिठाने के बाद वीरभद्र सिंह का अंतिम संस्कार किया जाएगा। रामपुर के श्मशानघाट पर अंतिम संस्कार के लिए राज परिवार के लोगों के अलग से स्थान बनाया गया है। यहीं पर वीरभद्र सिंह का अंतिम संस्कार होगा। वीरभद्र सिंह के निधन की सूचना मिलते ही समूची रामपुर रियासत में शोक की लहर दौड़ गई है। राज दरबार पदम पैलेस परिसर में उनके समर्थक सुबह से ही जुटना शुरू हो गए थे।
विज्ञापन

2 of 6
राजगद्दी - फोटो : अमर उजाला
 पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह का अंतिम संस्कार 10 जुलाई को रामपुर में होगा। इससे पहले आज गुरुवार को पार्थिव शरीर दिनभर होलीलॉज में दर्शन के लिए रखा जाएगा।
विज्ञापन

3 of 6
राज दरबार पदम पैलेस - फोटो : अमर उजाला
9 जुलाई शुक्रवार को पार्थिव शरीर सुबह नौ बजे से 11:30 बजे के बीच दर्शन के लिए रिज मैदान पर आम लोगों के बीच रखा जाएगा।

4 of 6
टीका विक्रमादित्य सिंह (बचपन की तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
उसके बाद पार्थिव शरीर एक बजे तक राजीव भवन कांग्रेस में दर्शन के लिए रखा जाएगा। दोपहर एक बजे पार्थिव शरीर को लेकर परिवार रामपुर के लिए रवाना होगा।
विज्ञापन

5 of 6
राज दरबार पदम पैलेस - फोटो : अमर उजाला
शाम छह बजे पार्थिव शरीर को लेकर परिवार रामपुर पहुंचेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
टीका विक्रमादित्य सिंह
10 जुलाई शनिवार को पदम पैलेस रामपुर में सुबह आठ से दोपहर दो बजे तक पार्थिव शरीर दर्शन के लिए रखा जाएगा। शाम तीन बजे रामपुर में अंतिम संस्कार होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें