फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

796 पदों के लिए हो रही है भर्ती, मिलेगा 19 हजार रुपये वेतन

Fri, 03 Aug 2018 12:49 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंडी
विज्ञापन
1 of 5
प्रदेश के बेरोजगार युवाओं के लिए अच्छी खबर है। सुंदरनगर की निजी कंपनी 796 पदों के लिए स्थायी रोजगार देने जा रही है। कंपनी ने इन पदों के लिए 11 अगस्त तक आवेदन मांगे हैं। हिमाचल मैन पॉवर एसोसिएट्स लिमिटेड विभिन्न श्रेणियों में आठवीं, दसवीं, आईटीआई, डिप्लोमा धारक, स्नातक, एमबीए पास युवाओं को नौकरी देगी।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
कंपनी नेशनल और मल्टीनेशनल फर्मों में रोजगार देगी। कंपनी महिंद्रा, वर्धमान, चैकमेट, पैराग्रीन, सतीन क्रेडिट केयर के लिए युवाओं की भर्ती करेगी। कंपनी के एमडी अविनाश शर्मा ने कहा कि कंपनी कंप्यूटर ऑपरेटर, क्लर्क, सिविल, सुपरवाइजर, सिक्योरिटी गार्ड, कम्युनिटी सर्विस ऑफिसर, मशीन ऑपरेटर हेल्पर, भर्ती अधिकारी के 796 पदों के लिए भर्ती करेगी।
विज्ञापन

3 of 5
प्रदेश भर के युवा इन पदों के आवेदन कर सकते हैं। आवेदन युवाओं से स्पीड पोस्ट के माध्यम से लिए जाएंगे। इच्छुक अभ्यर्थी अपना बायोडाटा फोन नंबर सहित कंपनी के कार्यालय हिमाचल मैनपावर एसोसिएट्स लिमिटेड बीबीएमबी कॉलोनी नया बाजार नजदीक सिनेमा थियेटर सुंदरगनर मंडी पिन कोड 175019 के पते पर डाक से भेज सकते हैं। डाक लिफाफे के सबसे ऊपर अभ्यर्थियों को पोस्ट का नाम लिखना अनिवार्य है।

4 of 5
इन पदों के आयु सीमा 18 से 43 वर्ष तय की गई है। विभिन्न पदों पर कंपनी 12500 से 19325 रुपये वेतन प्रतिमाह देगी। चयन प्रक्रिया सामान्य ज्ञान की लिखित परीक्षा पर आधारित रहेगी। चयनित अभ्यर्थियों को रहने और खाने पीने की निशुल्क सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
इसके अलावा अन्य वित्तीय लाभ भी चयन के बाद कर्मचारियों को कंपनी से देय होंगे। अभ्यर्थियों को चंडीगढ़, पंजाब, मोहाली, जीरकपुर, बद्दी, सोलन  के प्लांटों में नियुक्ति मिलेगी। इस परीक्षा का परिणाम 15 अक्तूबर को घोषित किया जाएगा। चयनित अभ्यर्थियों को डाक के माध्यम से ज्वाइनिंग लेटर भेजे जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें