फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

30 मिनट में फॉरेस्ट क्लीयरेंस, एक घंटे में 25 लाख जारी और पांच दिन में बन गया हेलीपोर्ट

Fri, 03 Aug 2018 11:01 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
1 of 5
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के गृह जिले के कांगनीधार में दो साल से लटका हेलीपोर्ट का काम पर्यटन एवं नागरिक उड्डयन विभाग ने पांच दिन में पूरा कर दिया। मुख्यमंत्री और अतिरिक्त मुख्य सचिव की ओर से मामले में हस्तक्षेप के बाद वन विभाग ने आधे घंटे में फॉरेस्ट क्लीयरेंस दे दी और एक घंटे के भीतर हेलीपोर्ट के लिए 25 लाख रुपये जारी कर दिए। विभाग के अधिकारियों ने पांच दिन के भीतर कांगनीधार की पहाड़ी को काटकर जगह समतल कर दी। अब पर्यटन एवं नागरिक उड्डयन विभाग 15 अगस्त को यहां हेली टैक्सी उतारने जा रहा है।
विज्ञापन

2 of 5
बड़ी बात यह है कि यह हिमाचल का मुख्य हेलीपोर्ट बनने जा रहा है। इसी हेलीपोर्ट से प्रदेश के जिलों के लिए उड़ान -2 के तहत हवाई सेवाएं शुरू होंगी। कुल्लू, मनाली, शिमला, धर्मशाला, चंबा, कांगड़ा, बिलासपुर जिले के लिए यहीं से सेवाएं शुरू होंगी। बाहरी राज्यों से आने वाली हेली टैक्सियां भी यहीं लैंड करेंगी।
विज्ञापन

3 of 5
फेसिंग होना बाकी- प्रदेश सरकार ने कांगनीधार में पहाड़ी को काटकर प्लेन कर दिया है। हेलीपोर्ट के लिए सड़क निकालने का काम शुरू कर दिया है। चार दिन के भीतर इस सड़क को तैयार किया जाना है। इसके बाद यहां हेलीपोर्ट के किनारे फेसिंग की जानी है। प्रदेश सरकार का मानना है कि कोशिश यह भी की जा रही है कि मुख्यमंत्री के हेलीकॉप्टर की लैंडिंग यहां कराई जाए। लेकिन 15 अगस्त को मुख्यमंत्री ने इंदौरा जाना है।

4 of 5
अधिकारियों ने खड़े कर दिए थे हाथ- यह हेलीपोर्ट फॉरेस्ट क्लीयरेंस के कारण लटका हुआ था। दूसरे विभाग के अधिकारी इसकी डीपीआर तैयार कर केंद्र से पैसा मांगने की कोशिश में लगे थे। सरकार का मानना है हेलीपोर्ट की डीपीआर बाद में भी तैयार की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कांगनीधार में हेलीपोर्ट बनकर तैयार है। पांच दिन के भीतर यह काम हुआ है। 15 अगस्त को ट्रायल किया जाना है। एयरपोर्ट के इर्द-गिर्द फेसिंग होना बाकी है। इस हेलीपोर्ट से प्रदेश के अन्य जिलों के लिए कनेक्टिविटी की जानी है। - राम सुभग सिंह, एसीएस, पर्यटन एवं नागरिक उड्डयन विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें