फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल: आईटीआई में भरे जाएंगे एक हजार पद, भर्ती और पदोन्नति नियम अधिसूचित

Sat, 01 May 2021 04:19 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विज्ञापन
1 of 5
तकनीकी शिक्षा विभाग - फोटो : अमर उजाला
हिमाचल प्रदेश के सरकारी आईटीआई में 66 श्रेणियों के करीब एक हजार पद भरने की तैयारी शुरू हो गई है। तकनीकी शिक्षा व्यवसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग ने व्यवसायिक अनुदेशक, दस्तकारी अनुदेशक, ट्रेड अनुदेशक के भर्ती एवं पदोन्नति नियम 2021 को अधिसूचित कर दिया गया है।
विज्ञापन

2 of 5
आईटीआई - फोटो : अमर उजाला
इन भर्ती एवं पदोन्नति नियमों के तहत 1015 पदों को भरा जाएगा। 18 से 45 वर्ष की आयु के लोग इस भर्ती में शामिल होने के लिए पात्र होंगे। शुक्रवार को तकनीकी शिक्षा विभाग ने भर्ती एवं पदोन्नति नियमों को राजपत्र में अधिसूचित कर दिया है।
विज्ञापन

3 of 5
आईटीआई - फोटो : अमर उजाला
सचिव तकनीकी शिक्षा विभाग ने बताया कि हिमाचल प्रदेश में स्थित किसी स्कूल या संस्थान से 10वीं और 12वीं कक्षा की परीक्षा पास करने वाले इस भर्ती के लिए पात्र होंगे। 

4 of 5
- फोटो : अमर उजाला
निदेशक तकनीकी शिक्षा रिक्त पदों को संविदा के आधार पर भरने के लिए सरकार का अनुमोदन प्राप्त करने के बाद हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर को भर्ती के लिए सिफारिश करेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : अमर उजाला
तकनीकी शिक्षा विभाग ने विभिन्न ट्रेड के तहत 66 श्रेणियों के पद भरने के लिए भर्ती एवं पदोन्नति नियम राज्य लोक सेवा आयोग के साथ मिलकर तय किए हैं। हर पद के लिए शैक्षणिक योग्यता अलग-अलग रखी गई है। वर्ग तीन अराजपत्रित के तहत पद भरे जाएंगे। इन पदों को भरने के लिए श्रेणीवार आरक्षण भी लागू होगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें