हिमाचल की नई सरकार के 27 दिसंबर को होने वाले शपथ ग्रहण समारोह के लिए तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया है। ऐतिहासिक रिज मैदान हिमाचल के 13वें मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह का गवाह बनने को तैयार है।
विज्ञापन
2 of 17
रिज मैदान पर होने वाला शपथ ग्रहण समारोह इस बार टका बेंच पर आयोजित किया जाएगा। सुरक्षा दृष्टि से लिए गए इस फैसले के बाद समारोह के लिए बनाए गए मंच को डायस ए और डायस बी के हिस्सों में बांटा गया है।
विज्ञापन
3 of 17
डायर ए पर शपथ ग्रहण समारोह होगा, जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री राजनाथ सिंह, भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी और राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह बैठेंगे।
4 of 17
इनके अलावा राज्यपाल आचार्य देवव्रत, पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल, केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और भावी मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के बैठने की व्यवस्था की गई हैं। इसके अलावा मंच संचालन की टीम और प्रदेश अध्यक्ष भी डायस ए में मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
5 of 17
शपथ लेने वाले मंत्री, केंद्रीय मंत्री और अन्य प्रदेशों के मुख्यमंत्री, उप मुख्यमंत्री और मंत्री मुख्य मंच के बगल में बने डायस बी में बैठेंगे। सभी मंत्री एक एक कर डायस ए पर आकर शपथ लेकर वापस डायस बी में तय स्थान पर बैठते रहेंगे।
विज्ञापन
6 of 17
परिवार भी देखेगा शपथ ग्रहण समारोह
प्रधानमंत्री और कई अन्य वीवीआईपी के अलावा मंच पर प्रदेश के भावी मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की पत्नी डॉ. साधना ठाकुर भी मौजूद रहेंगी। इसके अलावा उनकी दोनों बेटियां प्रियंका और चंद्रिका ठाकुर के लिए भी डायस बी में बैठने की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
7 of 17
समारोह में वीरभद्र सिंह को भी न्योता
प्रदेश में भारी बहुमत के साथ जीत हासिल करने वाली भाजपा ने इस बार शपथ ग्रहण समारोह में पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह को भी न्योता भेजा है। उनके अलावा उनकी कैबिनेट के सदस्य रहे पूर्व विधायकों और विधायकों को भी समारोह का निमंत्रण दिया गया है।
8 of 17
शपथ ग्रहण समारोह को लाइव दिखाने के लिए शिमला में विभिन्न स्थानों पर आठ से दस एलईडी स्थापित की जाएंगी। इसके अलावा मंडी के सेरी मंच, कुल्लू और सुंदरनगर में भी इस तरह की व्यवस्था की जाएगी।
9 of 17
ऊपरी शिमला, करसोग, सुन्नी की बसें ढली तक
सीएम के शपथ ग्रहण समारोह के लिए ऊपरी शिमला, करसोग, सुन्नी, किन्नौर की ओर से आने वाली कार्यकर्ताओं की बसें ढली टनल में इन्हें उतारेगी। वहां से मल्याणा बाईपास पर पार्क होंगी। छोटी गाड़ियों के लिए संजौली चौक पर सवारियां उतार कर संजौली ढली बाईपास पर पार्क करने की व्यवस्था लागू रहेगी।
10 of 17
क्रॉसिंग के पास रुकेंगीं सोलन-सिरमौर से आने वाली बसें
सोलन और सिरमौर की ओर से समारोह में आने वाली कार्यकर्ताओं की बसों को आईएसबीटी क्रॉसिंग से आने आने की अनुमति नहीं होगी। बसें क्रॉसिंग पर सवारियों को उतार कर बाईपास में पार्क होंगी। छोटी गाड़ियों को सिर्फ 103 तक आकर सवारियों को उतारने की अनुमति रहेगी। इसके बाद ये गाड़ियां भी बाईपास में पार्क हो सकेंगी।
11 of 17
तवी से आगे नहीं आएंगी मंडी, कुल्लू, बिलासपुर, कांगड़ा, हमीरपुर की बसें
मंडी, कुल्लू, बिलासपुर, कांगड़ा, हमीरपुर की बसें तवी मोड़ तक ही आ सकेंगी। यहां कार्यकर्ताओं को उतार कर उन्हें भी बाईपास या फिर अधिक वाहन होने की स्थिति में तारादेवी टुटू बाइपास पर पार्क करवाया जाएगा। पावर हाउस से पीछे भी टुटू तक जगह होने पर वाहन पार्क किए जा सकते हैं।
12 of 17
वीआईपीए मूवमेंट के समय बंद हो सकता है ट्रैफिक
प्रधानमंत्री और शपथ ग्रहण समारोह में आने वाले करीब बारह मुख्यमंत्री के काफिले के गुजरने के समय मुख्य सड़क पर कुछ समय को ट्रैफिक बंद रह सकता है। सुरक्षा कारणों से इसका समय गुप्त रखा गया है। इसके लिए शहर की जनता पहले से तैयार रहे। शहर में रूटीन ट्रैफिक और दिनों की तरह से चलता रहेगा। इसमें कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। लोक बसों की आवाजाही बराबर जारी रहेगी, ताकि शहर की जनता को कम परेशानी हो।
पीएम दौरे के लिए शहर में आने वाले बाहरी वाहनों की पुलिस चैकिंग करेगी। मंडी- कांगड़ा की ओर से आने वाले वाहनों की हीरानगर, पंजाब, चंडीगढ़, सिरमौर सोलन नाहन की ओर से आने वाली गाड़ियों को शोघी नाके पर और ऊपरी शिमला की गाड़ियों के लिए ढली में नाके पर चैकिंग करेगी।
13 of 17
एंबुलेंस की मूवमेंट रहेगी प्राथमिकता
पुलिस ने रिज पर होने वाले समारोह के दौरान अस्पतालों की ओर जाने वाली एंबुलेंस की आवाजाही को प्राथमिकता से लेते हुए ड्यूटी देने वाले जवानों को दिशा-निर्देश दिए हैं। केएनएच से आईजीएमसी का रास्ता बेशक लंबा होगा, मगर समारोह में जुटने वाली हजारों की भीड़ के चलते वीआईपीए मूवमेंट के समय एंबुलेंस को क्रॉस करवाना भी मुश्किल हो सकता है।
14 of 17
वीआईपी रूम रखे गए हैं तैयार
प्रधानमंत्री के दौरे से पूर्व वीआईपी मूवमेंट को लेकर तैयारियां पूरी की गई हैं। आईजीएमसी के वरिष्ठ चिकित्सक अधीक्षक डॉ. रमेश चंद ने कहा कि अस्पताल में मेडिसन, सर्जरी, कार्डियोलॉजी समेत अन्य विभागों के एक-एक वरिष्ठ डॉक्टरों की ड्यूटियां अस्पताल में लगाई गई हैं। वीआईपी कमरा नंबर 633 और 634 भी इमरजेंसी के लिए हैं। मंगलवार दोपहर बाद इन कमरों के खाली होने से पूर्व ही पुलिस के जवान इन कमरों के बाहर पहुंच गए थे।
15 of 17
केवल कटेगा न लगेगा बिजली कट
शिमला। राजधानी शिमला और आसपास के क्षेत्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रिज मैदान पर प्रदेश मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह को लाइव जनता अपने घरों मेें देख सकती है। विद्युत बोर्ड शहर आज शहर के किसी भी क्षेत्र में बिजली कट नहीं लगाएगा। शहर में न ही केवल कटेगा और न ही बत्ती गुल होगी। बोर्ड के अधिशासी अभियंता ने बताया कि बुधवार को शहर और उसके आस पास के क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति बहाल रहेगी।
16 of 17
मोदी के काफिले पर होगी फूलों की बारिश
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के शपथ ग्रहण कार्यक्रम में भाग लेने के लिए शिमला आ रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के काफिले पर फूलों की बारिश की जाएगी। सीटीओ से रिज मैदान तक सड़क के दोनों और लगाई गई बैरिकेड के बाहर लोग स्वागत में खड़े रहेंगे और प्रधानमंत्री का काफिला पहुंचते ही फूलों की बारिश करेेंगे।
पर्यटक मार्गदर्शन और ट्रैफिक संभालने को चप्पे-चप्पे पर पुलिस
शहर में न्यू ईयर और पर्यटन सीजन को देखते हुए शहर की सड़कों पर पर्यटकों के मार्गदर्शन और ट्रैफिक संचालित करने के लिए बुधवार को चप्पे चप्पे पर पुलिस जवान तैनात रहेंगे। इसमें शहरी ट्रैफिक पुलिस के ही दो सौ जवानों के साथ अतिरिक्त जवान भी लगाए गए हैं।
प्रधानमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम को देखते हुए पहले ही सुरक्षा का खाका तैयार किया जा चुका है। करीब एक हजार पुलिस कर्मियों को शपथ ग्रहण समारोह के दौरान तैनात किया जाएगा। इसके अलावा ढाई सौ राजपत्रित पुलिस अधिकारी भी सुरक्षा व्यवस्था देखेंगे।