भारत-दक्षिण अफ्रीका के बीच धर्मशाला में टी-20 मैच के लिए टीम में बतौर आलराउंडर शामिल मेहमान टीम के बल्लेबाज जियोरज लिंडे बल्लेबाजी पर ध्यान दे रहे हैं। बुधवार को अभ्यास के दौरान लिंडे ने ज्यादा समय तक नेट में शॉट लगाए।
विज्ञापन
2 of 6
- फोटो : अमर उजाला
भारतीय मूल के दक्षिण अफ्रीकाई चाइनामैन गेंदबाज तबरीज शमशी ने गेंदबाजी पर फोकस किया। धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम में बुधवार को दोपहर दो से शाम को पांच बजे तक दक्षिण अफ्रीकी टीम का अभ्यास करने का शेड्यूल था।
विज्ञापन
3 of 6
- फोटो : अमर उजाला
टीम तय समय से करीब एक घंटा पहले मैदान में पहुंच गई, जबकि पांच बजे के बाद भी टीम नेट पर अभ्यास करती रही। इससे पूर्व करीब तीन बजे तक टीम ने मैदान में वार्मअप किया। इसके बाद नेट प्रेक्टिस के लिए टीम चली गई।
4 of 6
- फोटो : अमर उजाला
नेट में डेविड मिलर और कप्तान क्विंटन डीकॉक ने बल्लेबाजी का अभ्यास किया। आलराउंडर जियोरज लिंडे ने भी बल्लेबाजी का अभ्यास किया। कगिसो रवाड़ा, तबरीज शमशी और एंडिले ने गेंदबाजी का अभ्यास किया।
विज्ञापन
5 of 6
- फोटो : अमर उजाला
टी-20 सीरीज के पहले मैच के लिए धर्मशाला पहुंची दक्षिण अफ्रीकी टीम का बुधवार को फोटो शूट हुआ। फोटो शूट किस संबंध में हुआ, इसकी कोई जानकारी नहीं दी गई है। दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट में ये फोटो अपलोड किए गए हैं।
एचपीसीए की वेबसाइट को अपडेट करने में सुस्त रवैया अपना रही एसोसिएशन अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने के बाद एकाएक हरकत में आ गई। बुधवार को एसोसिएशन की वेबसाइट से एचपीसीए ने अनुराग ठाकुर का फोटो और प्रोफाइल हटा दिया है। उनके फोटो और प्रोफाइल के स्थान पर एचपीसीए का लोगो और इसके इतिहास की जानकारी अपलोड की गई है। विक्रम राठौर को भी पूर्व निदेशक बताया गया है।