सोलन जिले के कुमारहट्टी के नजदीक निजी होटल के ढहने की घटना के बाद मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर भी हरकत में आ गए हैं। मुख्यमंत्री ने जिला उपायुक्त से बात कर घटना की वर्तमान स्थिति को जाना और उन्हें हरसंभव मदद का आश्वासन दिया। ट्वीट कर मुख्यमंत्री ने बताया कि राहत कार्य में सेना, पुलिस के अलावा एनडीआरएफ की टीमें जुटी हैं। लोगों को बचाने का प्रयास किया जा रहा है। साथ ही उन्होंने हादसे की चपेट में आए लोगों के जानमाल की सुरक्षा की कामना भी की है।