शिमला में लोहड़ी का पर्व हर्षोल्लास से मनाया गया। इस मौके पर सुंदर मुंदरिये हो... गाना गाकर लोगों ने लोहड़ी मनाई। अलाव जलाया। और मूंगफली और रेवड़ियां बांटीं। बच्चों की टोलियों ने भी जमकर मस्ती की।शाम 5:36 से 6: 21 बजे तक लोहड़ी मनाने का शुभ मुुहूर्त था। बावजूद इसके देर रात तक कार्यक्रम चलता रहा। लोअर बाजार, मालरोड, न्यू शिमला, विकासनगर, कसुम्पटी, संजौली में पर्व मनाया। उधर, शनिवार सुबह से ही लोगोंने एक दूसरे के घरों में दस्तक देना शुरू कर दिया गया था। परिचित एक दूसरे को मूंगफली, गजक और रेवड़ी बांटकर बधाइयां दे रहे थे।