शिमला के रिट्स वेंक्वेट हाल में डालडा कुकिंग आयल प्रेजेंट्स रंग बरसे कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर रेसिपी प्रतियोगिता करवाई गई। इसमें अमर उजाला रूपांतरण क्लब की सदस्याओं ने हिस्सा लिया। इनमें रीटा शर्मा, डा. सुमन शंकर, श्रुति सूद, अनीता सूद, नीना अग्रवाल, जपप्रित कौर, बबीता गुप्ता, सुनंदा करोल, सुनीता गोयल, प्रतिभा कुठियाला और आकांक्षा सूद ने रेसिपी प्रस्तुत की।
विज्ञापन
PICS: 'रंग बरसे' में लगा स्वाद और डांस का तड़का
2 of 9
कार्यक्रम में हेरिटेज इंस्टीट्यूट संजौली के एचओडी अविनाश और एपी गोयल यूनिवर्सिटी शिमला के एचओडी चेतन बतौर निर्णायक मौजूद रहे। पहला ईनाम सुनीता गोयल के चना पनीर मदरा ने जीता वहीं दूसरा ईनाम अनीता सूद के कटहल मदरा और तीसरा ईनाम नीना अग्रवाल द्वारा बनाई रंग बिरंगी इडली के नाम रहा। आकांक्षा सूद और सुनंदा करोल को सांत्वना पुरस्कार दिए गए।
विज्ञापन
PICS: 'रंग बरसे' में लगा स्वाद और डांस का तड़का
3 of 9
प्रतिभागियों में शुमार रीटा शर्मा ने कुट्टू कोफ्ता, सुमन शंकर ने घीया कोफ्ता, श्रुति सूद ने जिमिकंद पालक, अनीता सूद ने कटहल मदरा, नीना अग्रवाल ने रंग बिरंगी इडली, जपप्रित कौर ने राइस चीज बॉल्स, बबीता गुप्ता ने पाइनएप्पल हलवा, सुनंदा करोल ने ब्रिंजल मदरा, सुनीता गोयल ने चना पनीर मदरा, प्रतिभा कुठियाला ने खट्टी मीठी पकौड़ियां और आकांक्षा सूद ने चिकन कबाब और कॉर्न परांठा बनाया।
PICS: 'रंग बरसे' में लगा स्वाद और डांस का तड़का
4 of 9

5 of 9
विजेता प्रतिभागियों को ईनाम के तौर पर गिफ्ट वाउचर और स्मृति चिन्ह दिए गए। कार्यक्रम के प्रायोजक राजेंद्रा ज्वेलर्ज के एमडी सुफल सूद, एमएंडएम ज्वेलर्ज के मार्केटिंग हेड राजेश और निनू आउटडोर एडवेटाइजर के प्रतिनिधि नरेंद्र कश्यप भी इसमें मौजूद रहे।
विज्ञापन
PICS: 'रंग बरसे' में लगा स्वाद और डांस का तड़का
6 of 9
डालडा कुकिंग आयल प्रेजेंट्स रंग बरसे कार्यक्रम में महिलाओं ने कई रंगारंग भी दीं। मंच संचालिका रूची बक्शी ने ‘रेशम का रुमाल गले में डाल के’ गाने पर नृत्य प्रस्तुत किया। मीनाक्षी सूद ने ‘हाय रे वे दिन क्यों नहीं आए’ गीत गाकर उपस्थित लोगों का मनोरंजन किया। ‘नगाड़े संग ढोल बाजे’ गाने पर अदिति भारद्वाज ने नृत्य पेश किया। अंताक्षरी प्रतियोगिता में अंजना, रीचा, अदिति, अंजली, सीमा, अंजू थी और दूसरी टीम में आशा, प्रिया, शीतल, स्नेह, बबीता, लक्ष्मी शामिल रहीं।
विज्ञापन
PICS: 'रंग बरसे' में लगा स्वाद और डांस का तड़का
7 of 9
इसके बाद नमिता ने ‘तू माने या ना माने दिलदारा’ गाना गाकर दर्शकों की खूब तालियां बटोरी। डा. सुमन ने ‘मेरी आंख बंद थी जब तलक’ और भारती सूद ने ‘कपड़े धोआं छम छम रोआं कुजंआ’ गाना गाया। अमर उजाला रूपांतरण क्लब के मेंबरशिप कार्ड की अवधि 31 मार्च 2015 तक थी।
PICS: 'रंग बरसे' में लगा स्वाद और डांस का तड़का
8 of 9
क्लब की पूर्व सदस्याएं कार्ड के नवीनीकरण और जो महिलाएं क्लब की सदस्य
बनना चाहती हैं वे अप्रैल माह में अमर उजाला के शिमला कार्यालय में संपर्क
कर सकती हैं।
ये रहे कार्यक्रम के प्रायोजक- डालडा कुकिंग आयल प्रेजेंट्स रंग बरसे कार्यक्रम के अन्य प्रायोजक थे राजेंद्रा ज्वेलर्ज, एम एंड एम ज्वेलर्ज, और निनू आउटडोर एडवेटाइजर। डालडा कुकिंग आयल रेसिपी स्पर्धा में हिस्सा लेने वाली प्रतिभागियों को उनके खाने के स्वाद, सेहत के लिए फायदेमंद होने के आधार पर विजेता चुना गया।