फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना छत के चल रहा स्कूल, एक कमरे में पांच कक्षाएं

Fri, 19 Aug 2016 04:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
1 of 6
मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के विस क्षेत्र की प्राथमिक पाठशाला पनेश सरकार के शिक्षा पर करोड़ों खर्च करने के दावों की पोल खोल रहा है। स्कूल भवन बिना छत के ही चल रहा है।
विज्ञापन

2 of 6
मई माह में इस स्कूल की छत उड़ गई थी। कमरे की छत उड़ जाने के बाद से आज तक इसे ठीक नहीं करवाया गया। इस कारण बारिश हो जाने पर उक्त कमरे के साथ नीचे के कमरों में भी बरसात का पानी टपकने से इसे कक्षाएं लगाने के लिए इस्तेमाल नहीं किया जा पा रहा है।
विज्ञापन

3 of 6
School
स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष जगदीश ठाकुर, गलोट पंचायत प्रधान दलीप ठाकुर का कहना है कि मई माह से लेकर विभाग को उड़ी छत को ठीक करवाए जाने की मांग उठाई जा रही है।

4 of 6
आज तीन माह बीत जाने पर भी छत को ठीक नहीं करवाया गया, जिससे इस उड़ी छत वाले कमरे में किए गए सिंगल ईंट के निर्माण के कारर्ण इंट छात्रों पर गिर सकती हैं। इससे बड़ा हादसा हो सकता है।
विज्ञापन

5 of 6
School
पंचायत प्रधान और अभिभावकों का कहना है कि विभाग की लापरवाही के कारण बरसात के दिनों में आजकल पांचों कक्षाएं एक साथ बिठानी पड़ रही है। अभिभावकों का कहना है कि बारिश होने पर सिर्फ एक कमरा ही बचता है, जिसमें बच्चे और शिक्षक एक साथ बैठते है। ऐसे में पढ़ाई करवाना मुश्किल हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
School
स्कूल की मुख्य अध्यापिका ने माना कि बारिश होने पर स्कूल के तीन उपलब्ध कमरों में से ऊपर के कमरे की छत उड़ जाने के कारण दो में पानी टपकता है। ऐसे में सभी तीस छात्रों को एक ही कमरे में बिठाना पड़ता है। उन्होंने कहा कि उड़ी छत को ठीक करवाने का मामला विभाग के ध्यान में लाया गया है। पंचायत प्रधान दिलीप  ठाकुर और एसएमसी अध्यक्ष जगदीश ठाकुर ने शिक्षा विभाग से जल्द से जल्द उड़ी छत वाले कमरे का पुनर्निर्माण किए जाने की मांग की है।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें