नेगी ने देश के युवाओं से भी आग्रह किया कि वे हर चुनाव में मतदान करें, ताकि लोकतंत्र बना रहे और हम पसंद की सरकार चुन सकें। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद से आज तक कोई ऐसा चुनाव नहीं है, जिसमें मतदान न किया हो। नेगी का घर कल्पा के वार्ड नंबर एक में आता है। चुनाव आयोग के ब्रांड एंबेसडर रह चुके नेगी का कहना है कि वह रोजाना रेडियो के माध्यम से पंचायती राज चुनावों की हलचल के बारे में सुन रहे हैं। उन्होंने जिले में नई पंचायतों के गठन को लेकर खुशी जाहिर की और कहा कि जितनी ज्यादा पंचायतों का गठन होगा, उतना ही जिले में ग्रामीण विकास को बढ़ावा मिलेगा।