फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत चुनाव हिमाचल: मतदान के लिए युवाओं से लेकर बुजुर्गों में दिखा उत्साह, देखें 22 शानदार तस्वीरें

Sun, 17 Jan 2021 11:19 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विज्ञापन
1 of 22
पंचायत चुनाव  हिमाचल - फोटो : अमर उजाला
हिमाचल प्रदेश में पंचायती राज संस्थाओं के पहले चरण के चुनाव में रविवार को 78.70 फीसदी मतदान हुआ। पंचायत चुनाव में मतदान को लेकर लोगों में काफी उत्साह देखा गया। युवाओं, महिलाओं से लेकर बुजुर्ग वोट डालने के लिए बड़ी संख्या में मतदान केंद्रों पर पहुंचे । पंचायत चुनाव में कई युवाओं ने पहली बार वोट डाला। लोग विभिन्न मतदान केंद्रों पर सुबह-सुबह वोट डालने पहुंचे। कोरोना को देखते हुए मतदान केंद्रों पर निर्धारित मानक संचालन पक्रिया; एसओपीद्ध का सख्ती से पालन सुनिश्चित किया गया। मतदान केंद्रों में मतदाताओं को थर्मल स्केनिंग के बाद ही वोट डालने की अनुमति दी गई। 
विज्ञापन

2 of 22
100 वर्षीय लबडू देवी ने मतदान किया।  - फोटो : अमर उजाला
हमीरपुर जिले में पंचायत चुनाव के प्रथम चरण के मतदान के लिए खास तैयारियां की गई थीं। भोरंज में मतदाताओं के बीच सुरक्षित शारीरिक दूरी बनाए रखने के लिए पोलिंग बूथ के बाहर गोले लगाए गए। हमीरपुर जिले के अमरोह वार्ड नंबर एक में 100 वर्षीय लबडू देवी ने भी मतदान किया। 
विज्ञापन

3 of 22
- फोटो : अमर उजाला
मतदान केंद्रों में मतदाताओं को थर्मल स्केनिंग के बाद ही वोट डालने की अनुमति दी गई। पहले चरण में कुल 1227 पंचायतों के लिए मतदान हुआ। हालांकि, प्रदेश भर में 108 पंचायतें नामांकन वापसी से पहले ही निर्विरोध चुन ली गई हैं। 

4 of 22
- फोटो : अमर उजाला
 दूसरी ओर, प्रदेश की 1208 पंचायतों में दूसरे चरण के चुनाव के लिए शनिवार शाम 4 बजे से प्रचार थम गया है। इसके साथ ही इन पंचायत क्षेत्रों में प्रत्याशी अब घर-घर जाकर वोटरों से संपर्क साध सकेंगे। इन पंचायतों में मतदान 19 जनवरी को होगा।
 
विज्ञापन

5 of 22
99 साल की तिरथू देवी ने मतदान किया।  - फोटो : अमर उजाला
मंडी जिले में भी पंचायत चुनाव मतदान को लेकर उत्साह रहा। बडरेसा पोलिंग बूथ पर सुबह-सुबह बुजुर्ग मतदाता ने मतदान किया। चौरी पंचायत के बैरी गांव की 99 साल की तिरथू देवी ने मतदान किया। 
विज्ञापन

6 of 22
100 वर्षीय लोभी राम ने भी मतदान किया।  - फोटो : अमर उजाला
चंबा जिले में मतदान केंद्रों में सुरक्षा कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। विकास खंड भरमौर की पूलन पंचायत के वार्ड नंबर सात पर सुबह से मतदाताओं की लंबी कतारें लगी रहीं। जिले की 114 पंचायतों के लिए पहले चरण का मतदान हुआ। यहां 100 वर्षीय लोभी राम ने भी मतदान किया। 
विज्ञापन

7 of 22
102 वर्षीय मनसा राम ने वोट डाला।  - फोटो : अमर उजाला
बिलासपुर जिले की 60 ग्राम पंचायतों के लिए आज मतदान हुआ। इनमें सदर की 17, घुमारवीं की 20, झंडूता की 14 और स्वारघाट की 9 पंचायत शामिल हैं। झंडूता की सलवाड़ पंचायत में 102 वर्षीय मनसा राम ने वोट डाला। 

8 of 22
- फोटो : अमर उजाला
उधर कांगडा जिले में 276 पंचायतों के लिए प्रथम चरण का मतदान  हुआ है। हालांकि सुबह मतदाता कम संख्या में वोट देने पहुंचे। वहीं, बड़ा बंगाल में पोलिंग बूथ कर दिया गया है 20 जनवरी को हेलिकाॅप्टर के माध्यम से यहां पोलिंग पार्टियां भेजी जाएंगी।

9 of 22
ददाहू पंचायत में मतदान - फोटो : अमर उजाला
सिरमौर जिले में भी मतदान को लेकर लोगों में उत्साह रहा। ददाहू पंचायत में मतदान के लिए बड़ी संख्या में महिलाएं सुबह से लाइनों में लगी रहीं। सोलन जिले में 82 पंचायतों के लिए प्रथम चरण का मतदान हुआ। जिले में मतदान के लिए लोगों में काफी उत्साह देखा गया।  530 पोलिंग टीमें कोविड के बीच चुनाव करवा रही है।

10 of 22
युवा मतदाता । - फोटो : अमर उजाला
वहीं, कुल्लू जिले में युवाओं में भी मतदान को लेकर जोश देखने को मिला। यहां कई युवा पहली बार वोट डालने को लेकर काफी उत्साहित दिखे। जिले में की 81 पंचायतों के लिए रविवार को वोटिंग हुई।

11 of 22
बुजुर्ग महिला मतदाता - फोटो : अमर उजाला
कुल्लू की 26, बंजार की 13, नग्गर की 18, आनी की 13 और निरमंड की 11  पंचायतों में वार्ड सदस्य से लेकर जिला परिषद के लिए मतदान हुआ। जिले के 486 वार्डों में मतदाताओं ने वोट डाले।

12 of 22
सीएम जयराम ठाकुुर ने अपनी पंचायत में वोट डाला। - फोटो : अमर उजाला
वहीं, सीएम जयराम ठाकुुर ने गृह जिला क्षेत्र सराज के तांदी गांव जाकर अपनी पंचायत में पत्नी के साथ वोट डाला।  सीएम जयराम ठाकुर ने आम लोगों से भी मतदान करने का आह्वान किया। पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव के पहले दौर में सीएम जयराम ठाकुर अपनी अपनी पंचायत में पहुंचे हैं।

13 of 22
मतदाता खड़ी चढ़ाई चढ़ कर मतदान करने पहुंचे।  - फोटो : अमर उजाला
शिमला जिले में भी मतदान को लेकर काफी उत्साह दिखा। कई जगह वाहनों में भरकर मतदाताओं को पोलिंग स्टेशन तक पहुंचाया गया। वहीं कई मतदाता खड़ी चढ़ाई चढ़ कर मतदान करने पहुंचे। 

14 of 22
बुजुर्ग ने अपने मत का प्रयोग किया।  - फोटो : अमर उजाला
बिलासपुर जिले की ग्राम पंचायत दधोल में 90 वर्षीय बुजुर्ग संत राम ने पंचायत चुनाव के लिए वोट डाला। इसके अलावा झंडूता की पंचायत बलघाड़ के अमरोआ वार्ड में 102 वर्षीय श्यामी देवी ने भी अपने मत का प्रयोग किया। 

15 of 22
106 साल के बुजुर्ग मुंशी राम - फोटो : अमर उजाला
ऊना जिले में 106 साल के बुजुर्ग मुंशी राम ने लाठियानी पोलिंग बूथ पर मतदान किया। चंबा में 103 वर्षीय गोरखु राम, 89 वर्षीय प्रेमलता,105  वर्षीय नरात्रो देवी और 100 वर्षीय हाको राम ने भी मतदान किया। 

 

16 of 22
अनुराग  ठाकुर और पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल - फोटो : अमर उजाला
हमीरपुर जिले में केंद्रीय वित्त एवं कॉर्पोरेट मामले के राज्यमंत्री अनुराग सिंह ठाकुर और पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने ग्राम पंचायत समीरपुर में मतदान किया।  नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने ऊना में मतदान किया।

17 of 22
 देश के प्रथम मतदाता - फोटो : अमर उजाला
 देश के प्रथम मतदाता श्याम सरन नेगी ने किन्नौर की राजकीय प्राथमिक पाठशाला कल्पा में मतदान किया। प्रशासन ने फूलों की माला पहनाकर नेगी का मतदान केंद्र पर स्वागत किया।

18 of 22
- फोटो : अमर उजाला
मंडी जिले की पंचायत चैलचौक में 100 वर्षीय राम शरण व उनकी 91 पत्नी टोडरी देवी ने भी मतदान किया। इसके आलावा 107 साल की देवकी देवी ने भी अपना वोट डाला। कुल्लू में 90 वर्षीय पूनी देवी ने भी वोट दिया।

19 of 22
सांसद राम स्वरूप शर्मा - फोटो : अमर उजाला
सांसद राम स्वरूप शर्मा ने पत्नी चंपा शर्मा और परिवार के सदस्यों के साथ मंडी जिले की नव गठित पंचायत जलपेहड़ में मतदान किया। 
 

20 of 22
दिव्यांग मेहर सिंह - फोटो : अमर उजाला
मंडी जिले की समौड़ पंचायत में 70 वर्षीय दिव्यांग मेहर सिंह वोट देकर अन्य मतदाताओं के लिए प्रेरणास्त्रोत बने। 

21 of 22
- फोटो : अमर उजाला
सिरमौर में बुजुर्ग महिला मतदाता को पीठ पर उठाकर मतदान केंद्र तक पहुंचाया गया। सोलन में कौशल्या व भारती ने पहली बार मतदान किया। वहीं, बुजुर्ग रुकमणी देवी और गुल्हाडी पंचायत के 95 साल के मोहन सिह कंवर ने भी वोट दिया। 
विज्ञापन

22 of 22
बुजुर्ग मतदाता - फोटो : अमर उजाला
बिलासपुर तहसील सदर की पंचायत छड़ोल की 110 वर्षीय शिव देई देवी ने प्राथमिक पाठशाला छड़ोल में मतदान किया। कुल्लू के मौहल में बुजुर्ग मतदाता को पीठ पर उठाकर मतदान केंद्र पहुंचाया गया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें