फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पद्मभूषण सम्मान मिलने पर अनुपम बोले, 'शुक्रिया शिमला'

विज्ञापन
1 of 8
देश का प्रतिष्ठित पद्मभूषण सम्मान मिलने के बाद बालीवुड के अभिनेता अनुपम खेर ने कहा - शुक्रिया शिमला! आज ये मेरे जीवन की सबसे बड़ी खबर है। मुझे मेरे लिए देश का सबसे बड़ा अवार्ड मिला है तो ये शिमला की बदौलत ही मिला है।
विज्ञापन

पद्मभूषण सम्मान मिलने पर अनुपम बोले, 'शुक्रिया शिमला'

2 of 8
शिमला ने ही मेरी नींव बनाई है। आज जहां भी हूं और जो भी हूं शिमला की वजह से हूं। मैं इसी शहर में पैदा हुआ, यहीं बचपन गुजरा और यहीं से अभिनय की दुनिया में कदम रखा। इस सम्मान के लिए मैं समूचे देश के लोगों का भी आभार जताता हूं।
विज्ञापन

पद्मभूषण सम्मान मिलने पर अनुपम बोले, 'शुक्रिया शिमला'

3 of 8
पदमभूषण अवार्ड की घोषणा के बाद मुंबई संपर्क करने पर अनुपम खेर ने ‘अमर उजाला’ से फोन पर विशेष बातचीत की। अनुपम बोले - देश के इस गौरवपूर्ण अवार्ड को पाने के बाद मैं बहुत खुश हूं। शिमला और हिमाचल के अपने लोगों से एक ही बात कहना चाहूंगा कि सपने देखो।

पद्मभूषण सम्मान मिलने पर अनुपम बोले, 'शुक्रिया शिमला'

4 of 8
मैंने भी सपने देखे और सच होते गए। आज एक और सपना सच हो गया है तो मेरी खुशी का ठिकाना नहीं है। पर इस खुशी को शिमला के अपने लोगों से साझा नहीं करूं, ये कैसे हो सकता है। ये मेरे लिए बहुत बड़ी बात है। इससे ज्यादा क्या कह सकता हूं।
विज्ञापन

पद्मभूषण सम्मान मिलने पर अनुपम बोले, 'शुक्रिया शिमला'

5 of 8
मैं शिमला के रहने वाले स्वर्गीय पुष्करनाथ खेर का बेटा हूं। पिताजी का तो शिमला से बहुत ही गहरा लगाव था, उन्होंने शिमला में ही मुझे पाला-पोसा और बड़ा किया। आज वे नहीं हैं। होते तो उनकी भी खुशी का ठिकाना नहीं होता।
विज्ञापन

पद्मभूषण सम्मान मिलने पर अनुपम बोले, 'शुक्रिया शिमला'

6 of 8
अभिनय की जिस दुनिया में अगर इस मुकाम पर हूं तो इसमें शिमला का योगदान ही सर्वोपरि है। शिमला आऊंगा तो आप सब अपने लोगों से खुशियां साझा करूंगा।
विज्ञापन

पद्मभूषण सम्मान मिलने पर अनुपम बोले, 'शुक्रिया शिमला'

7 of 8
उल्लेखनीय है कि अनुपम खेर का जन्म शिमला में ही सात मार्च 1955 में हुआ था। वे शिमला के डीएवी स्कूल लक्कड़बाजार और राजकीय महाविद्यालय संजौली से ही पढे़। वे लगातार शिमला आते-जाते रहते हैं।
विज्ञापन

पद्मभूषण सम्मान मिलने पर अनुपम बोले, 'शुक्रिया शिमला'

8 of 8
कुछ वर्ष अपने पिताजी पुष्करनाथ की अंत्येष्टि भी उन्होंने शिमला में ही की थीं। अनुपम के छोटे भाई राजू खेर भी फिल्म इंडस्ट्री में हैं। शुरुआती दौर में वे शिमला के गेयटी थियेटर में अभिनय करते थे। शिमला से मुंबई जाकर रेलवे प्लेटफार्म पर रातें गुजारने वाले अनुपम बालीवुड के महानायकों में से एक हैं। उन्हें पद्मभूषण अवार्ड मिलने के बाद शिमला सहित पूरा हिमाचल गौरवान्वित हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें