आपका आधार कार्ड अब आपको एक और सुविधा देगा। आपको बार बार चक्कर भी नहीं काटने पड़ेंगे और न ही कोई दस्तावेज दिखाना पड़ेगा। आइए जानते हैं-
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
बीएसएनएल आधार कार्ड उपभोक्ताओं को यह बड़ी राहत देने जा रहा है। यह सुविधा नया सिम लेने या नया कनेक्शन लेने पर दी जा रही है। इससे पहले जियो भी ये सुविधा अपने ग्राहकों को दे चुकी है।
विज्ञापन
3 of 5
दरअसल अब बीएसएनएल की सिम लेने के लिए न ही किसी प्रमाण पत्र की जरूरत होगी और न ही उसे एक्टिव करवाने के लिए बार-बार रिटेलर के चक्कर काटने पड़ेंगे। सिर्फ आधार नंबर से ही आपकी सिम एक्टिवेट हो जाएगी।
4 of 5
बीएसएनएल धर्मशाला मंडल संचार-आधार सुविधा की अत्याधुनिक तकनीक से लैस हो गया है। इस सुविधा के शुरू होने के बाद बीएसएनएल धर्मशाला मंडल देश का पहला मंडल बन गया है, जहां आधार नंबर से ही सिम एक्टिवेट हो जाएगी।
महाप्रबंधक सुनील कुमार ने बताया कि संचार-आधार सुविधा से जुड़ने के बाद अब बीएसएनएल का सिम या कनेक्शन लेना न केवल बहुत आसान हो गया है। बल्कि सारा काम भी पेपर-लेस हो गया है। धर्मशाला की मंजू कुमारी इस योजना का लाभ उठाने वाली पहली महिला बनी हैं।