होटल होली डे होम शिमला में नववर्ष की पूर्व संध्या पर सैलानियों के मनोरंजन के लिए विशेष आयोजन किए गए। यहां डीजे म्यूजिक नाइट, डाइन एंड डांस और विभिन्न स्पर्धाएं आयोजित की गईं। होटलों में हिमाचल के पारंपरिक व्यंजन भी परोसे गए। शहर में निजी होटलों व रेस्तरां में भी नववर्ष की पूर्व संध्या पर पर्यटकों को लुभाने के लिए खास तैयारियां की थीं।