फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीटेक के बाद एक ऑडिशन ने पहुंचाया मायानगरी, अब मचा रही धमाल

Mon, 20 Mar 2017 05:26 PM IST
हरीश चन्द्र/अमर उजाला, मंडी
विज्ञापन
1 of 8
चंडीगढ़ में बीटेक करने के बाद ऑडिशन के माध्यम से इस एक्ट्रेस का सीरियल के लिए चयन हुआ था। तब से इनका कॅरिअर अर्श पर पहुंच गया है। जानिए इनके बारे में..
विज्ञापन

2 of 8
स्टार प्लस के सीरियल ‘हमको तुमसे हो गया है प्यार क्या करें’ से एक्टिंग में डेब्यू करने वाली ईशानी शर्मा जल्द ही नए किरदार में नजर आएगी। मंडी की ईशानी ने अपने पहले सीरियल में अनोखी का किरदार निभाया था जिसे सभी ने खूब सराहा।
विज्ञापन

3 of 8
ईशानी हिमाचल के मंडी शहर के वार्ड नंबर-पांच पैलेस कालोनी की रहने वाली है। मंडी में अमर उजाला से बातचीत में ईशानी ने कहा कि आजकल वह एक नए सीरियल की शूटिंग कर रही हैं, जो जल्द रिलीज होगा।

4 of 8
नए सीरियल में भी वह लीड रोल कर रही हैं। बचपन में उन्हें एक्टिंग का कोई शौक नहीं था। हां, स्कूल और कॉलेज समय में वह नाटकों में भाग लेती थी। इसके दम पर आज वह छोटे पर्दे पर काम कर रही है।
विज्ञापन

5 of 8
बॉलीवुड क्वीन कंगणा रणौत को अपना आइडल मनाने वाली ईशानी शर्मा ने एक्टिंग का कोई प्रशिक्षण नहीं लिया है। ईशानी की जमा दो तक की पढ़ाई डीएवी स्कूल मंडी से हुई है।
विज्ञापन

6 of 8
उसके बाद चंडीगढ़ में बीटेक करने के बाद ऑडिशन के माध्यम से सीरियल के लिए चयन हुआ था। अब वह इंजीनियरिंग की बजाए एक्टिंग की ओर ध्यान दे रही है।
विज्ञापन

7 of 8
ईशानी के पिता बिमल शर्मा अधिवक्ता और माता कॉलेज में वाणिज्य संकाय की प्रोफेसर हैं। कहा कि माता-पिता के सहयोग से आज इस क्षेत्र में काम कर रही हूं।
विज्ञापन

8 of 8
ईशानी एक्टिंग के अलावा टेबल टेनिस खेलने का भी शौक रखती है। इसके अलावा अब फिटनेस के लिए योग पर विशेष ध्यान दे रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें