बेटियों में आत्मविश्वास जगाकर भावनात्मक रूप से मजबूत करने के उद्देश्य से अमर उजाला ने अनूठी पहल 'कार्यस्थल पर बेटियां' शुरू की है। इसके तहत अपनी बेटी को अपने कार्यस्थल-प्रतिस्थान पर ले जाकर अपनी कुर्सी पर बैठाकर उसके साथ सेल्फी लेने और हमें भेजने का आह्वान किया गया है। बालिका दिवस पर अमर उजाला के आह्वान पर हिमाचल के विभिन्न क्षेत्रों में बेटियों को लेकर पिता या माता अपने कार्य स्थल पहुंचे। बेटियों को अपनी सीट पर बैठाकर सेल्फी ली। यह क्षण रोमांचित कर देने वाला था। कई जगह बेटियां अपने कार्य स्थल पर मम्मी-पापा को लेकर पहुंचीं। दफ्तर, दुकान जैसे कार्यस्थल से लेकर किसान-बागवान पिता ने खेत-खलिहानों में भी बेटियों के साथ सेल्फी ली। अमर उजाला के अपराजिता अभियान के तहत ये प्रयास बेटियों में जोश, जज्बा और आत्मविश्वास पैदा करने वाला रहा। देखिए सिरमौर, कांगड़ा, चंबा और बिलासपुर में कार्यस्थल पर बेटियों की शानदार तस्वीरें... मिस हिमाचल प्रतियोगिता की विजेता नौशीन अपने पिता सलीम खान के साथ दुकान के काम में हाथ बटातीं।