बता दें जिला परिषद के चुनावों में बिलासपुर जिले के बरमाणा वार्ड से सबसे कम उम्र की प्रत्याशी साढ़े 21 वर्षीय मुस्कान ने बतौर आजाद उम्मीदवार 7,134 मत प्राप्त कर जीत अपने नाम की थी, अब वह जिला परिषद अध्यक्ष बन गई हैं। मुस्कान की प्राथमिकता महिला उत्पीड़न को लेकर आवाज उठाना व जन समस्याओं को दूर करने के लिए मुद्दों को उठाना है।