फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल: बर्फ देखने फातरू पहुंचे सैलानी, सोलंगनाला में लिया स्कीइंग और स्नो स्कूटर का आनंद

Tue, 09 Feb 2021 09:27 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, मनाली (कुल्लू)/शिमला
विज्ञापन
1 of 5
सोलंगनाला में उमड़े सैलानी। - फोटो : अमर उजाला
हिमाचल प्रदेश की समूची मनाली घाटी में इन दिनों सैलानियों की भीड़ नजर आ रही है। स्नो प्वाइंट सोलंगनाला का फातरू इन दिनों सैलानियों से गुलजार है। पर्यटक बर्फ देखने के लिए सोलंगनाला के साथ फातरू पहुंच रहे हैं।  सोलंगनाला में लगे रोपवे के जरिये सैलानी फातरू की बर्फीली वादियों को निहार रहे हैं। पर्यटकों के लिए पहले नेहरकुंड और अब सोलंगनाला के बाद फातरू स्नो प्वाइंट बन गया है।
विज्ञापन

2 of 5
- फोटो : अमर उजाला
सोलंगनाला में पर्यटक स्कीइंग, पैराग्लाइडिंग, स्लेजिंग, ट्यूव स्लेजिंग, घुड़सवारी, स्नो स्कूटर और इग्लू का आनंद ले रहे हैं। पानीपत से आए सैलानी सुनीता गुप्ता और देवेश गुप्ता ने बताया कि वह विशेष तौर पर बर्फ को देखने के लिए मनाली आए हैं। मंगलवार को वे सोलंगनाला से फातरू पहुंचे। 
विज्ञापन

3 of 5
- फोटो : अमर उजाला
उन्होंने कहा कि इसके अलावा उन्होंने मनाली के पर्यटन स्थल वशिष्ठ में भगवान राम के भी दर्शन किए। मनाली के होटलियर श्याम ठाकुर तथा मान चंद ठाकुर ने बताया कि बर्फबारी के बाद उनके होटलों की आक्यूपेंसी में इजाफा हुआ है। इस बार विंटर सीजन पिछले करीब एक दशक के बाद से बेहतर रहा है। 

4 of 5
- फोटो : अमर उजाला
उन्होंने कहा कि पहाड़ों में ताजा बर्फबारी से पर्यटक मनाली का रुख कर रहे हैं। मनाली होटलियर एसोसिएशन के प्रधान अनूप राम ठाकुर ने बताया कि मनाली सैलानियों ने गुलजार है। अटल टनल के बंद होने के चलते प्रशासन को गुलाबा, कोठी तथा हामटा को भी सैलानियों के लिए खोला जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : अमर उजाला
वहीं, कोरोना काल के बाद ऑफ सीजन में भी इस साल हिल्सक्वीन शिमला सैलानियों से गुलजार है। जनवरी के बाद फरवरी में भी शिमला में सैलानियों का आना जारी है।  कोरोनाकाल के दौरान घरों में कैद रहे लोग अब घूमने फिरने के लिए बाहर निकल रहे हैं। सैलानियों ने मंगलवार को रिज मैदान पर घुड़ सवारी का आनंद लिया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें