फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यकीन कीजिए, यहां एक महिला के होते हैं कई पति

विज्ञापन
1 of 11
भारत के इस गांव में आज भी एक महिला के कई पति होते हैं। परिवार के सभी भाई एक ही युवती से शादी करते हैं। यह गांव हिमाचल के जिला किन्नौर में आते हैं।
विज्ञापन

यकीन कीजिए, यहां एक महिला के होते हैं कई पति

2 of 11
कहा जाता है कि द्रौपदी पांचों पांडवों की पत्नी थी। महाभारत काल में अज्ञातवास के दौरान वह पांडवों के साथ हिमाचल के जिला किन्‍नौर में रही थी। तभी से यहां पर बहु पति रखने की रिवाज शुरू हो गई।
विज्ञापन

यकीन कीजिए, यहां एक महिला के होते हैं कई पति

3 of 11
देश में आज भले ही एक ही शख्स से शादी करने के नियम कानून बने हों लेकिन इस जिले में आज भी युवती एक साथ दो से तीन युवकों के साथ शादी करती है।

यकीन कीजिए, यहां एक महिला के होते हैं कई पति

4 of 11
ऐसा नहीं है कि ये पति अलग-अलग परिवारों के हो, महिला के पति एक ही घर के होते हैं। घर की एक ही छत के नीचे रहने वाले परिवार के सभी भाई एक ही युवती से परंपरा के अनुसार शादी करते हैं और विवाहित जीवन जीते हैं। अगर किसी महिला के कई पतियों में से किसी एक की मौत भी हो जाए तो भी महिला को दुख नहीं मनाने दिया जाता है।
विज्ञापन

यकीन कीजिए, यहां एक महिला के होते हैं कई पति

5 of 11
यहां जब किसी युवती की शादी होती है तो लड़की के परिवार वाले लड़के के परिवार के बारे में पूरी जानकारी लेते हैं। विवाह में सभी भाई दूल्हे के रूप में सम्मिलित होते हैं। शादी के बाद निभाई जाने वाली कई परंपराएं और बाद का विवाहित जीवन एक टोपी पर निर्भर करता है।
विज्ञापन

यकीन कीजिए, यहां एक महिला के होते हैं कई पति

6 of 11
जैसे किसी परिवार में चार भाई है। सभी की विवाह एक ही महिला से हुआ है। अगर कोई भाई अपनी पत्नी के साथ है तो वह कमरे के दरवाजे पर अपनी टोपी रख देता है। भाईयों में मान-मर्यादा इतनी रहती है कि जब तक टोपी दरवाजे पर रखी है कोई दूसरा भाई उस स्थान पर नहीं जा सकता।
विज्ञापन

यकीन कीजिए, यहां एक महिला के होते हैं कई पति

7 of 11
इसके अलावा हर भाई को छह छह महीने या एक एक साल महिला के साथ बिताने का मौका ‌दिया जाता है। सभी पुरुष अपनी संतान पैदा कर सकते हैं।

यकीन कीजिए, यहां एक महिला के होते हैं कई पति

8 of 11
किन्नौर के निवासी कहते हैं कि यह प्रथा इसलिए चली आ रही है, क्योंकि अज्ञातवास के दौरान पांचों पांडवों ने यही समय बिताया था। सर्दी में बर्फबारी की वजह से यहां की महिलाएं और पुरुष घर में ही रहते हैं। बर्फबारी की वजह से कोई काम नहीं रहता है।

यकीन कीजिए, यहां एक महिला के होते हैं कई पति

9 of 11
यहां पुरुष नहीं बल्कि महिलाएं घर की मुखिया होती हैं। इनका काम होता है पति व संतानों की सही ढंग से देखभाल करना। परिवार की सबसे बड़ी स्त्री को गोयने कहा जाता है। उसके सबसे बडे पति को गोर्तेस, कहते हैं यानी घर का स्वामी।

यकीन कीजिए, यहां एक महिला के होते हैं कई पति

10 of 11
यहां की एक और बात खास होती है वह यह कि यहां खाने के साथ शराब अनिवार्य होती है। यदि पुरुषों का मन दुखी होता है तो यह शराब और तम्बाकू का सेवन करते हैं वहीं जब महिलाओं को किसी बात को लेकर दुःख होता है तो वह गीत गाती हैं।
विज्ञापन

यकीन कीजिए, यहां एक महिला के होते हैं कई पति

11 of 11
यह जिला जनजातीय जिला है और ताजा सर्वे ये भी बताते हैं कि हिमाचल के ये जनजातीय लोग एशिया के सबसे अमीर ट्राइबल लोग हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें