फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोट बदलवाने के लिए मारामारी, कई बैंकों में कैश खत्म, तस्वीरें

Fri, 11 Nov 2016 12:04 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
1 of 12
500 और 1000 रुपए के पुराने नोट बदलने के लिए हिमाचल के बैंकों में मारामारी चल रही है। सुबह से ही लोग बैंकों के बाहर जमा हैं। वहीं, ताजा खबर है कि कई बैंकों में कैश खत्म हो गया है। लोगों को 10 और 20 के नोट ही पकड़वाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 12
ये नजारा हिमाचल के ऊना का है जहां सुबह से ही लोग काउंटर पर लाइन लगाकर खड़े हो गए हैं। जिले के कई बैंकों में कैश खत्म हो गया है। लोगों को अब 10-10 के नोट देने की नौबत आ गई है। उधर, सिरमौर के कई बैंकों में कैश न होने की भी सूचना है। लोग काफी परेशान हैं।
विज्ञापन

3 of 12
लोगों में पुराने नोट बदलने को लेकर काफी मारामारी चल रही है। सभी जल्द से जल्द नोट बदलकर 100 रुपए के नोट हासिल करना चाहते हैं। वहीं, ज्यादातर बैंकों में अभी तक नए नोट नहीं आए हैं।

4 of 12
बिलासपुर के सभी बैंकों में फॉर्म भरकर लोगों को पैसे बदलने पड़ रहे हैं। वहीं, कई जगहों एकसाथ इतनी भीड़ देखकर बैंक कर्मचारी भी सकते में आ गए हैं।
विज्ञापन

5 of 12
फिलहाल सभी बैंकों में नोट बदलने का काम चल रहा है।‌ जिन लोगों के घर में शादियां हैं या जिन्हें अस्पताल में तुरंत पैसों की सख्त जरूरत हैं, वे सबसे पहले बैंकों के बाहर जमा हो गए थे।
विज्ञापन

6 of 12
कुल्‍लू जिले में भी नोट बदलवाने के लिए लंबी लाइनें लगी हुई हैं। कई बैंकों के कार्यालय पूरी तरह से भर चुके हैं।
विज्ञापन

7 of 12
बैंकों में एक एक काउंटर पर तीन तीन लाइनें लगी हैं। सभी जल्द से जल्द नोट बदलवाना चाहते हैं। अधिकतर बैंकों में नई करंसी की बजाए 100 -100 के नोट ही ग्राहकों को थमाए जा रहे हैं।

8 of 12
ज्यादातर पीएनबी और एसबीआई के बैंकों में ज्यादा भीड़ देखी जा रही है।

9 of 12
शिमला के बैंकों में भी सुबह से ही भारी संख्या में लोग पहुंच गए हैं। यहां नोट बदलवाने क लिए लोगों में होड़ मची हुई है।

10 of 12
हिमाचल के नाहन में आईसीआईसीआई बैंक समेत कई बैंकों में कैश न होने की भी सूचना है। लोग सुबह से ही बैंकों के बाहर बैठे हैं।

11 of 12
सोलन के ज्यादातर बैंकों में लाइनें लगी हुई हैं। मजबूरन कुछ लोगों को अभी बैंकों के बाहर रोकना पड़ा है।
विज्ञापन

12 of 12
पुराने नोट बदलवाने के लिए बैंक पहुंचे लोग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें