मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह दिल्ली में प्रदूषण को लेकर चिंतित और आक्रामक दिखे। प्रदूषण को रोकने का संदेश देते हुए सीएम ने कहा कि मैं अस्वस्थ था। मुझे बीमारी दिल्ली ने दी। देश की राजधानी पर हमें गर्व है। लेकिन, वहां इस कदर प्रदूषण फैला है कि एक फुट की दूरी पर कुछ नहीं दिख रहा।
विज्ञापन
2 of 7
मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा कि दिल्ली में लंबे समय तक रहा हूं। हाल ही में तीन दिन तक दिल्ली में रूका, लेकिन ऐसी दिल्ली पहले कभी नहीं देखी। स्वास्थ्य को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि अब मैं ठीक हूं।
विज्ञापन
3 of 7
मुख्यमंत्री ने दिल्ली में लगातार बढ़ रहे प्रदूषण पर भी चिंता जाहिर करते हुए कहा कि मैं अपना इलाज करवाने के लिए दिल्ली गया था। प्रदूषण के कारण तीन दिनों तक फंसा रहा। देश की राजधानी दिल्ली में प्रदूषण का बढ़ना शर्मनाक बात है।
4 of 7
सीएम ने कहा कि वहां चारों तरफ धुआं ही धुआं है। इसके लिए सरकार को ठोस कदम कदम उठाने चाहिए। चाहे वह केंद्र सरकार हो या राज्य सरकार।
विज्ञापन
5 of 7
सीएम ने कहा कि दीपावली पर लोग खूब आतिशबाजी करते हैं, जिससे शहरों में प्रदूषण फैला है। चुटकी लेते हुए कहा कि दिवाली पर लोगों ने इतने पटाखे चलाए कि किसी का भी पटाखा हो जाए।
विज्ञापन
6 of 7
सीएम बोले हमारे जमाने में दीपक जलाकर दिवाली मनाते थे। आतिशबाजी होती थी लेकिन कम। उन्होंने कहा कि आतिशबाजाजी भी होनी चाहिए, लेकिन एक सीमा तक। देश की राजधानी में प्रदूषण हमारे लिए शर्म की बात है।
केंद्र पर निशाना साधते हुए कहा कि जो शहर की सफाई नहीं कर सकते वह और क्या काम करेंगे। अंतरराष्ट्रीय रेणुका उत्सव के उद्घाटन अवसर पर पहुंचे सीएम ने कहा कि हिमाचल के साथ सिरमौर भी आगे बढ़ा है। हमें अपनी परंपरा, सभ्यता, संस्कृति को कायम रखना है। सफाई होनी चाहिए और हर घर में शौचालय बनने चाहिए।