सब्जियों-फलों और चाय में कीटनाशक के रूप में ‘जहर’ के अवशेष पाए जा रहे हैं। कई सब्जियों, फलों में तय सीमा से ज्यादा कीटनाशक के अवशेष पाए गए हैं। अप्रैल 2014 से मार्च 2015 तक प्रदेश भर में एकत्र किए 830 नमूनों में 146 नमूनों में कीटनाशक मिले हैं। रिपोर्ट: सुरेश शांडिल्य
विज्ञापन
बड़ा खुलासा! सब्जियों और फलों में ‘जहर’ खा रहे हैं आप
2 of 9
हिमाचल में पंद्रह नमूनों में तो इनकी मात्रा तय सीमा से ज्यादा भी थी। कृषि मंत्रालय के कृषि, सहकारिता व किसान कल्याण विभाग की ओर से जारी ताजा वार्षिक प्रोग्रेस रिपोर्ट में यह खुलासा हुआ है।
विज्ञापन
बड़ा खुलासा! सब्जियों और फलों में ‘जहर’ खा रहे हैं आप
3 of 9
भारत सरकार के कृषि मंत्रालय ने इन नमूनों की जांच के लिए डा. वाईएस परमार बागवानी एवं वानिकी विश्वविद्यालय नौणी (सोलन, हिमाचल प्रदेश) के विशेषज्ञों की मदद ली है।
बड़ा खुलासा! सब्जियों और फलों में ‘जहर’ खा रहे हैं आप
4 of 9
सब्जियों, फलों, लाल मिर्च पाउडर, दूध, चाय और पानी के रिटेल आउटलेट्स से ये नमूने लिए गए। इनका विवि के सोलन केंद्र ने विश्लेषण किया।
विज्ञापन
बड़ा खुलासा! सब्जियों और फलों में ‘जहर’ खा रहे हैं आप
5 of 9
इनमें 15 नमूनों में कीटनाशकों की मात्रा भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (एफएफएसएआई) की न्यूनतम अवशेष सीमा से ज्यादा पाई गई। कीटनाशकों के सबसे ज्यादा अवशेष सब्जियों में पाए गए, उसके बाद फलों और चाय में।
विज्ञापन
बड़ा खुलासा! सब्जियों और फलों में ‘जहर’ खा रहे हैं आप
6 of 9
ये नमूने बिलासपुर, बैजनाथ, मंडी, राजगढ़, पालमपुर और नौणी से एकत्र किए गए। सब्जियों में फूलगोभी, शिमला मिर्च, टमाटर आदि के नमूने लिए गए।
विज्ञापन
बड़ा खुलासा! सब्जियों और फलों में ‘जहर’ खा रहे हैं आप
7 of 9
फलों में सेब, आम, नींबू प्रजाति के नमूने लिए गए। चाय के 28, फलों के 21, मार्केट से ली गईं सब्जियों के 66 और फार्म गेट से ली गई सब्जियों के 16 सैंपलों में कीटनाशक अवशेष पाए गए।
बड़ा खुलासा! सब्जियों और फलों में ‘जहर’ खा रहे हैं आप
8 of 9
इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज शिमला में मेडिसिन विभाग के प्रोफेसर डा. राजीव रैणा का कहना है कि खाद्य पदार्थों में कीटनाशकों के अवशेष मानव स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होते हैं। चिकित्सा जगत में ऐसा माना जाने लगा है कि कैंसर, डायबिटीज, लीवर में दिक्कत जैसे रोग खाद्य पदार्थों में कीटनाशकों के होने के कारण होते हैं।
बड़ा खुलासा! सब्जियों और फलों में ‘जहर’ खा रहे हैं आप
9 of 9
‘किसानों को विश्वविद्यालय की ओर से निर्धारित मापदंडों के हिसाब से कीटनाशकों का फलों, सब्जियों पर इस्तेमाल करना चाहिए। अगर तय सीमा से ज्यादा छिड़काव करेंगे तो कीटनाशकों के अवशेष बढ़ सकते हैं। सूचीबद्ध कीटनाशकों का एक तय मात्रा तक इस्तेमाल मान्य है उससे ज्यादा नहीं।’ - डा. विजय सिंह ठाकुर, कुलपति, डा. वाईएस परमार बागवानी एवं वानिकी विश्वविद्यालय नौणी सोलन