दिवाली की रात प्रदेश भर में आतिशबाजी की वजह से कई जगह आग लगने से एक करोड़ 11 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। खुशियों के इस पर्व में लापरवाही के चलते करीब 52 आग की घटनाओं के मामले दर्ज किए गए। अग्निशमन विभाग के शिमला माल रोड स्थित फायर कंट्रोल रूम में एकत्र आंकड़ों के मुताबिक सबसे बड़ी आग की घटना चंबा में हुई।
विज्ञापन
PICS: दिवाली की रात स्वाह हो गई एक करोड़ की संपत्ति
2 of 9
सदर विधायक चंबा के पुश्तैनी गांव सुनारा के कुंडी में दीपावली की शाम लकड़ी से बने तीन मंजिला तीन मकान जलकर पूरी तरह से राख हो गए। करीब अस्सी लाख रुपये की संपत्ति का नुकसान हुआ है। प्रभावितों को पांच-पांच हजार रुपये की फौरी राहत राशि दी गई है।
विज्ञापन
PICS: दिवाली की रात स्वाह हो गई एक करोड़ की संपत्ति
3 of 9
इसके अलावा प्रदेश में कई घरों में आग लगी, जिससे कई परिवार बेघर हो गए। यह वो घटनाएं है, जिनमें अग्निशमन विभाग के बचाव दल मौके पर पहुंचे या जिसकी विभाग के फायर स्टेशन में सूचनाएं आई। इन घटनाओं में विभाग दावा कर रहा है कि करीब नौ करोड़ की संपत्ति को बचाया जा सका।
PICS: दिवाली की रात स्वाह हो गई एक करोड़ की संपत्ति
4 of 9
दिवाली की रात शिमला शहर में आग लगने की दस छोटी-बड़ी घटनाएं हुईं। इसमें लाखों का नुकसान हुआ है। बालुगंज बाजार में आग से दुकान राख हो गई है। करीब साढ़े तीन लाख की संपत्ति स्वाह हुई है। बिलासपुर में दिवाली पर्व पर कई घरों की खुशियां छिन गई। जिला में दिवाली की रात को तीन मकान सहित दो गौशालाएं जल गई। इससे करीब 15 लाख रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
PICS: दिवाली की रात स्वाह हो गई एक करोड़ की संपत्ति
5 of 9
बिलासपुर के दयोथ पंचायत के बौह गांव में दो मकान, बाडी में एक मकान, एक गौशाला, मंडी-माणवां में एक गौशाला तथा दनोह में घासनियों सहित शहर के रौडा सेक्टर में एक मकान में आग लगने की सूचना हैं। मंडी जिले में दीपावली पर आग की पांच घटनाएं हुईं। इनमें तीन गौशालाएं, एक सात कमरों का मकान व एक होटल शामिल हैं। गलमा निवासी मोहन लाल की गौशाला जलकर राख हो गई। इसमें करीब तीस हजार रुपये का नुकसान आंका गया है।
विज्ञापन
PICS: दिवाली की रात स्वाह हो गई एक करोड़ की संपत्ति
6 of 9
बलद्वाड़ा क्षेत्र और गांव डमेहढ में गौशाला जलकर राख हो गई। डमेहड़ में भौरा राम की गौशाला में दो पशु भी आग की भेंट चढ़ गए। द्रंग क्षेत्र के कुम्हारडा गांव में आग से महेंद्र सिंह का सात कमरों का स्लेटपोश मकान जलकर राख हो गया। घटना में करीब तीन लाख रुपये का नुकसान आंका गया है। मंडी शहर के समखेत्तर स्थित आर्यन बंगलो होटल में आतिशबाजी के कारण आग लग गई।
विज्ञापन
PICS: दिवाली की रात स्वाह हो गई एक करोड़ की संपत्ति
7 of 9
दिवाली की रात ऊना जिला के विभिन्न इलाकों में भी आग से भारी नुकसान हुआ है। जिला के चार स्थानों पर आग लगने की बड़ी घटनाएं हुई हैं। तमाम घटनाएं आतिशबाजी के कारण हुई। ऊना सब्जी मंडी के पास स्थित स्पेयर पार्ट की दुकान में अचानक ही आग लगने से लाखों का नुकसान हुआ है।
PICS: दिवाली की रात स्वाह हो गई एक करोड़ की संपत्ति
8 of 9
लालसिंगी में एक झुग्गी जल गई। मलाहत स्थित रूई पिंजाई के एक खोखे को आग लग गई। बसदेहड़ा में मक्की का कुन्नू जलकर राख हो गया।
PICS: दिवाली की रात स्वाह हो गई एक करोड़ की संपत्ति
9 of 9
कुल्लू जिला के लोअर ढालपुर में दिवाली की शाम आग से करीब 66 लाख की संपत्ति जल कर राख हो गई। आग की चपेट में पूरा शहर आ सकता था, लेकिन फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंच कर तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।