आईजीएमसी में एमबीबीएस प्रशिक्षुओं के स्टिम्युलस का आगाज हुआ। स्वास्थ्य मंत्री विपिन सिंह परमार मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। सुबह दस से लेकर शाम छह बजे तक कार्यक्रम की धूम रही। दिल्ली से आए कलाकार मनीष मेहरा और डीजे कुनाल की जुगलबंदी पर प्रशिक्षु पर जमकर थिरके।
विज्ञापन
2 of 5
कार्यक्रम का आगाज गणेश वंदना से किया गया। ढोल जगीरों दा... और दस किन्नियां तारीफां चाहिदा तेनू... तेनू सूट... सूट करदा... पर रवि, मधु, विशाल, आदित्य और शुभम जसवाल ने भंगड़ा डाला। 2015 बैच के एमबीबीएस छात्र और छात्राओं ने ढाटू वालिये कमलिये... रोहड़ू जाना मेरी आमिये.... डुंगे नालूूए... पर मिन्हास, अंकिता वशिष्ठ, कार्तिक, राहुल और डोली ने नृत्य पेश किया।
विज्ञापन
3 of 5
आईजीएमसी बैंड, अननोन बैंड सहित दूसरे कलाकारों ने भी प्रस्तुति दी। निदेशक चिकित्सा शिक्षा डॉ. अशोक शर्मा, कॉलेज प्राचार्य डॉ. रवि चंद शर्मा, डेंटल कॉलेज प्राचार्य डॉ. आरपी लुथरा, आईजएमसी के एमएस डॉ. जनक राज, उप चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राहुल रॉव, स्टाफ एडवाइजर डॉ. यूके चंदेल, सेंट्रल स्टूडेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष शुभम, महासचिव नवनीत शर्मा, सांस्कृतिक सचिव सुशांत इस दौरान मौजूद रहे।
4 of 5
एमबीबीएस छात्रों की ओर से करवाए जाने वाला स्टिम्युलस कार्यक्रम 33वें साल में पहुंच गया है। हालांकि, मेडिकल कॉलेज में पहले भी यह करवाया जाता था, लेकिन तब सांस्कृतिक, खेल और अन्य कार्यक्रम अलग-अलग महीने में करवाए जाते थे। पढ़ाई प्रभावित न हो इसके लिए 1986 में सभी कार्यक्रमों को एक बार करवाया गया। 33 वर्षों से लगातार यह सिलसिला जारी है।
स्टिम्युलस के दौरान एमबीबीएस छात्रों की नशे में धुत होकर हंगामा करना और हॉस्टल में देरी से पहुंचने की शिकायतें आती हैं। कॉलेज प्राचार्य डॉ. रविचंद शर्मा की ओर से निर्देश जारी हुए हैं कि अगर कोई छात्र नशे में धुत रहता है तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। हॉस्टल वार्डन को भी कहा गया है कि दस बजे तक ही प्रशिक्षुओं की एंट्री होगी। देरी से आने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।