फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मूसलाधार बारिश ने बरपाया कहर, यहां देखिए तबाही की 10 तस्वीरें

Mon, 16 Jul 2018 09:50 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
1 of 9
हिमाचल में मूसलाधार बारिश ने कहर बरपाया है। प्रदेश में भारी बारिश से रविवार रात ऊना के बंगाणा में डीहर सरकारी स्कूल के पुराने भवन की दीवार गिर गई। पूरे भवन के गिरने का खतरा बना हुआ है। स्कूल में छुट्टियों के चलते जानी नुकसान नहीं हुआ। 
विज्ञापन

2 of 9
बारिश के कारण कुल्लू-मनाली और रामपुर-रोहड़ू हाइवे भी जगह-जगह भूस्खलन से बंद हो गए। मंडी, ऊना, कुल्लू और कांगड़ा जिले में 50 से ज्यादा संपर्क मार्ग बंद रहे। प्रदेश में कई जगह बिजली के पोल और पेड़ गिरे हैं। 
विज्ञापन

3 of 9
नदी-नाले उफान पर हैं। उधर, शिमला में सोमवार को हल्की बूंदाबांदी हुई। बारिश नहीं होने से शहर में उमस बढ़ गई है। बारिश से कुल्लू घाटी का जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया है। प्रशासन ने एक सप्ताह के लिए अलर्ट घोषित किया है। 

4 of 9
भूस्खलन से कुल्लू-मनाली मार्ग पर करीब चार घंटे तक यातायात बंद रहा। मनाली के रांगड़ी में सड़क पर पेड़ गिरने से सुबह छह बजे से हाइवे पर वाहनों की आवाजाही बंद रही। फोरलेन निर्माण के कारण जगह-जगह पत्थर और मलबा गिरता रहा। 
विज्ञापन

5 of 9
रामपुर और आनी क्षेत्र में बारिश से सड़कों को नुकसान पहुंचा है। रामपुर से रोहडू की ओर जाने वाली सड़क कुछ घंटों के लिए बंद रही। इससे यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। 
विज्ञापन

6 of 9

जिला कांगड़ा की धौलाधार रेंज में रविवार देर रात से सोमवार सुबह नौ बजे तक भारी बारिश हुई। जिला हमीरपुर में भी रविवार देर रात मूसलाधार बारिश हुई। उपमंडल भौरंज के सुनैहल और जबोटी खड्ड में जलस्तर बढ़ने से बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए। जाहू से सुलपुर और डिडवीं टिक्कर वाया ताल-महल रोड बंद रहा।

विज्ञापन

7 of 9
जिला मंडी के गोहर में रविवार रात और सोमवार को रिकॉर्ड 198 मिलीमीटर बारिश हुई। जोगिंद्रनगर में 136, नयनादेवी 120, बंगाणा 90, भोरंज 81, गुलेर 78, सुंदरनगर 77, मनाली 61, हमीरपुर 56, अंब-धर्मशाला 43, पंडोह 42, सुजानपुर 34, करसोग-ऊना 27, रामपुर 24, नगरोटा सुरियां-भुंतर 22 और गगल-मंडी में 21 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड हुई।  

8 of 9
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 19 और 20 जुलाई को प्रदेश में भारी बारिश होने की चेतावनी जारी की है। प्रदेश के मैदानी जिलों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा और मध्य पर्वतीय जिलों शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू और चंबा के कुछ क्षेत्रों में भारी बारिश होने का की चेतावनी जारी की गई है।
विज्ञापन

9 of 9
मंगलवार को भी प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में बारिश होने की संभावना जताई है। सोमवार को ऊना में अधिकतम तापमान 31.2, कांगड़ा 30.6, हमीरपुर 30.5, बिलासपुर 30.4, धर्मशाला 28.6, सुंदरनगर 27.5, सोलन 27.0, शिमला 22.8 और डलहौजी में 19.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें