मान्यता है कि यहां गुरु द्रोणाचार्य रहा करते थे। कई रोचक कथाएं भी मंदिर के साथ जुड़ी हुई हैं। शिव भक्तों इंद्रजीत डडवाल, संजीव पराशर, विकास शर्मा, प्रणव शर्मा, अभिषेक डोगरा, उदय, तुषार, अपूर्व, धैर्य, अरविंद शर्मा, सुशील ने कहा कि सावन माह में शिवबाड़ी में भगवान शिव की विशेष पूजा से भगवान शिव की विशेष कृपा की प्राप्ति होती है। गौरतलब है कि इस बार सोमवार को संक्रांति आने से दूर-दूर से शिवभक्तों का सुबह से ही शिव भक्तों का तांता लगना शुरू हो गया था। पूरा दिन शिवबाड़ी परिसर में शिवभक्तों की कतार लगी रहीं और समूचा क्षेत्र बम भोले के जयघोष से गूंजता रहा।