फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीडियो: उफनती नदी में 10 घंटे मौत और जिंदगी से जूझता रहा ये बुजुर्ग

Sat, 13 Aug 2016 11:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नगरोटा सूरियां (कांगड़ा)
विज्ञापन
1 of 8
गज खड्ड
उफनती नदी में बुजुर्ग 10 घंटे मौत और जिंदगी से जूझता रहा। मामला हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले का है। नगरोटा सूरियां की बासा पंचायत में एक बुजुर्ग गज खड्ड के बीचोंबीच फंस गया। वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
विज्ञापन

2 of 8
गज खड्ड
करीब 10 घंटे .....का बुजुर्ग वासुदेव मौत और जिंदगी से जूझता रहा। वह खेतों को देखने गया था। अचानक गज खड्ड का बहाव बढ़ गया और वह बीच खड्ड में फंस गया।
विज्ञापन

3 of 8
गज खड्ड
स्थानीय दो युवकों कुंदन लाल और तरसेम लाल ने हिम्मत दिखाकर खड्ड में छलांग लगा दी और वासुदेव तक पहुंच गए। उन्होंने सुरक्षित बुजुर्ग को बाहर निकाल लिया।

4 of 8
गज खड्ड
प्रशासन की आपदा प्रबंधन की तैयारियों की भी पोल खुल गई। वासुदेव के खड्ड के बीच फंसे होने की सूचना प्रशासन को भी दी गई थी।
विज्ञापन

5 of 8
गज खड्ड
नगरोटा सूरियां के पुलिस चौकी प्रभारी प्रेम चंद शर्मा और पंचायत प्रधान प्रेमलता भी मौके पर पहुंचे। डीएसपी जवाली धर्म चंद वर्मा और उपतहसीलदार नगरोटा सूरियां भी मौके पर थे लेकिन वासुदेव को सुरक्षित बाहर निकालने की किसी ने हिम्मत नहीं की।
विज्ञापन

6 of 8
गज खड्ड
इससे पता चलता है कि प्रशासन ने आपदा के समय में क्या प्रबंध कर रखे हैं। वासुदेव ने कहा कि उसने एक पेड़ को पकड़ कर रखा था।
विज्ञापन

7 of 8
गज खड्ड
इससे वह बहने से बच गया। युवकों की बहादुरी की तारीफ हो रही है जिन्होंने जान की परवाह किए बगैर वासुदेव को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
विज्ञापन

8 of 8
गज खड्ड
वासुदेव को देखने के लिए काफी संख्या में लोग इकट्ठे हो गए थे। हर किसी ने कुंदन और तरसेम की तारीफों के पुल बांधे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें