फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PICS: सब पर चढ़ा भोले का रंग, घोटे ने किया मस्त

विज्ञापन
1 of 10
डमरू वाले बाबा, तेरी लीला है न्यारी.., जय भोले भंडारी, हर हर महादेव शिव शंभू और ओम नम: शिवाय के उद्घोषों के साथ मंगलवार को महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर शिमला पूरी तरह शिवमय हो गया। आप भी देखिए तस्वीरें जब सब पर चढ़ा घोटे का रंग
विज्ञापन

PICS: सब पर चढ़ा भोले का रंग, घोटे ने किया मस्त

2 of 10
सुबह पांच बजे से शहर के शिवालयों में शुरू हुआ पूजापाठ और जलाभिषेक का सिलसिला देर शाम तक चलता रहा। शिवरात्रि पर अपने आराध्य देव को अर्पित करने के लिए शहर के लोग बिल्व पत्र, दूध, दही, फूल, मिठाई, बेर, धतूरा व भांग लिए शिवालय पहुंचे।
विज्ञापन

PICS: सब पर चढ़ा भोले का रंग, घोटे ने किया मस्त

3 of 10
शिवालयों में दिन भर शिव स्तोत्र, पंचाक्षर स्तोत्र, रुद्राष्टक, शिव तांडव व शिव चालीसा का पाठ होता रहा। मिडिल बाजार स्थित शिव मंदिर, लिफ्ट शिव मंदिर, कालीबाड़ी शिव मंदिर, शिव मंदिर शोघी, बालूगंज शिव मंदिर और मल्याणा शिव गुफा मंदिर में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी।

PICS: सब पर चढ़ा भोले का रंग, घोटे ने किया मस्त

4 of 10
शिवरात्रि पर मंदिरों में शिव भक्तों को प्रसाद बांटा गया। इसके अलावा शेरे पंजाब, लोअर आजार, मिडल बाजार और सर्कुलर रोड पर भंडारे भी लगाए गए।
विज्ञापन

PICS: सब पर चढ़ा भोले का रंग, घोटे ने किया मस्त

5 of 10
शहर के शिवालयों में सोमवार रात से ही भजन कीर्तन का दौर शुरू हो गया था, जो मंगलवार देर रात तक जारी रहा। शिवालयों में सुबह से शाम तक जलाभिषेक करने वालों का तांता लगा रहा। अधिकतर शिवालयों में शाम के समय भजन संध्या और कीर्तन का आयोजन किया गया। मंदिरों में आरती के बाद प्रसाद बांटा गया।
विज्ञापन

PICS: सब पर चढ़ा भोले का रंग, घोटे ने किया मस्त

6 of 10
शिवरात्रि पर शहर के शिवालय सजाए गए थे। मिडिल बाजार स्थित शिव मंदिर को फूलों से सजाया गया था। लिफ्ट स्थित शिव मंदिर को रंग बिरंगी लाइटों से सजाया गया था। मल्याणा स्थित शिव गुफा मंदिर की भी शिवरात्रि के लिए विशेष साज सज्जा की गई थी।
विज्ञापन

PICS: सब पर चढ़ा भोले का रंग, घोटे ने किया मस्त

7 of 10
देवनगर के कालीमाता मंदिर स्थित शिवालय से शिवरात्रि के पावन अवसर पर भोले की बारात निकली। बड़ी संख्या में शहर के लोग शिव की बारात में शामिल हुए।

PICS: सब पर चढ़ा भोले का रंग, घोटे ने किया मस्त

8 of 10
मंदिर में सोमवार रात से ही शिव का प्रसाद बनना शुरू हो गया था। पहले पहर की पूजा के बाद जलाभिषेक का क्रम शुरू हुआ।

PICS: सब पर चढ़ा भोले का रंग, घोटे ने किया मस्त

9 of 10
इसके बाद भक्तों को फल और घोटे का प्रसाद बांटा गया। आयोजन में भरत भंडारी, अमित पाठक, परीक्षित, नरेश, शिव ठाकुर और योगेंद्र रावत सहित अन्य लोगों ने सहयोग दिया।
विज्ञापन

PICS: सब पर चढ़ा भोले का रंग, घोटे ने किया मस्त

10 of 10
भोले पर दूध चढ़ाते भक्‍त।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें