फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैन कार्ड गुम हो जाए तो आपके काम आएंगे ये टिप्स

विज्ञापन
1 of 10
यदि आपका पैन कार्ड गुम या चोरी हो गया है तो अब परेशान होने की जरूरत नहीं। बस ये आसान से स्टेप अपनाकर आप फिर से अपना नया पैनकार्ड बना सकते हैं।
विज्ञापन

पैन कार्ड गुम हो जाए तो आपके काम आएंगे ये टिप्स

2 of 10
पैन कार्ड आज हमारी हर वित्तीय लेन-देन का अहम हिस्सा है। यह हमारे लिए पहचान पत्र का काम भी करता है। ऐसे में हर शख्स को पैन कार्ड बनवाना और इसे संभाल कर रखना जरूरी है।
विज्ञापन

पैन कार्ड गुम हो जाए तो आपके काम आएंगे ये टिप्स

3 of 10
पैन कार्ड वाहन खरीद-बिक्री, शेयरों की खरीदारी, ज्वैलरी की खरीदारी, अचल संपत्ति की खरीद-बिक्री, विदेश यात्रा, बॉन्ड खरीदने और म्यूचुअल फंड की खरीदारी आदि में काम आता है।

पैन कार्ड गुम हो जाए तो आपके काम आएंगे ये टिप्स

4 of 10
यदि आपका पैन कार्ड गुम हो जाए या चोरी हो जाता है तो अब परेशान होने की जरूरत नहीं है। दोबारा पैन कार्ड बनवाना ज्यादा मुश्किल नहीं है। बस आपको ये स्टेप अपनाने होंगे।
विज्ञापन

पैन कार्ड गुम हो जाए तो आपके काम आएंगे ये टिप्स

5 of 10
सबसे पहले गूगल में जाकर इनकम टैक्स पैन सर्विसेज यूनिट की वेबसाइट पर जाएं। यहां आपको कई विकल्प दिखाई देंगे। इनमें से आप ‘रीप्रिंट ऑफ पैन कॉर्ड’ के ऑप्‍शन पर क्लिक करें।
विज्ञापन

पैन कार्ड गुम हो जाए तो आपके काम आएंगे ये टिप्स

6 of 10
यह उन लोगों के लिए है जिन्हें पहले से परमानेंट एकाउंट नंबर (पैन) एलॉट किया जा चुका है, लेकिन उन्हें फिर से पैन कार्ड की जरूरत होती है। इस विकल्प को अपनाने के बाद उस आवेदक को एक नया पैन कार्ड जारी किया जाता है, जिस पर वही नंबर होता है।
विज्ञापन

पैन कार्ड गुम हो जाए तो आपके काम आएंगे ये टिप्स

7 of 10
सारी औपचारिकताएं पढ़ने के बाद अब आपको इस फॉर्म के सभी कॉलम भरने होंगे। उसके बाद आपको 105 रुपए फीस के तौर पर जमा करवाने होंगे।

पैन कार्ड गुम हो जाए तो आपके काम आएंगे ये टिप्स

8 of 10
आप चाहें तो क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, नेट बैंकिंग, डिमांड ड्राफ्ट या चेक के जरिए यह भुगतान कर सकते हैं। यह सारी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आप यह फॉर्म सबमिट कर सकते हैं। इसके बाद आपके सामने एकनॉलेजमेंट रिसीट आएगा।

पैन कार्ड गुम हो जाए तो आपके काम आएंगे ये टिप्स

9 of 10
इस रिसीट का प्रिंट निकालें। इस पर 2.5 सेमी गुणे 3.5 सेमी आकार का रंगीन फोटोग्राफ चिपकाएं। अपने हस्ताक्षर करें। अगर आप डिमांड ड्राफ्ट या चेक के जरिए भुगतान किया है, तो उसकी प्रति साथ में लगाएं। फिर इसे आईडी प्रूफ, एड्रेस प्रूफ और डेट ऑफ बर्थ के प्रूफ के साथ एनएसडीएल के पुणे स्थित कार्यालय में भेज दें।
विज्ञापन

पैन कार्ड गुम हो जाए तो आपके काम आएंगे ये टिप्स

10 of 10
ऑनलाइन आवेदन के 15 दिनों के भीतर एनएसडीएल के कार्यालय में पहुंच जाना चाहिए। इसके 15 दिनों के भीतर आपको अपना डुप्लीकेट पैन कार्ड मिल जाएगा। आप चाहें तो अपने पैन कार्ड की स्थिति जान सकते हैं। इसके लिए आप NSDLPAN टाइप करें, स्पेस छोड़ कर प्राप्ति सूचना नंबर डालें और उसे 57575 पर भेज दें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें