हिमाचल की चार लोकसभा सीटों के लिए मतदाताओं ने लोकतंत्र के इस महापर्व में अपने वोट की ताकत दिखाई। हिमाचल में 1.52 लाख से ज्यादा पहली बार वोट डालने वाले मतदाता हैं। इन मतदाताओं में वोट डालने के लिए भारी उत्साह दिखा।
विज्ञापन
2 of 7
- फोटो : अमर उजाला
भागसूनाग में पहली बार वोट डालने के बाद युवतियों ने सेल्फी खींची। कांगड़ा जिले के गुम्मर में चार सहेलियों ने पहली बार वोट डाला।
विज्ञापन
3 of 7
- फोटो : अमर उजाला
वहीं, गुम्मर बूथ पर पहली वोटर व पहली बार वोट करने के बाद अंजलि को बूथ निर्वाचन अधिकारी ने सम्मानित किया।
4 of 7
- फोटो : अमर उजाला
वोट देने के बाद कई मतदाता सेल्फी प्वाइंट पर सेल्फी खींचते नजर आए। हिमाचल में कुल 52 लाख 62 हजार 126 मतदाता हैं।
विज्ञापन
5 of 7
- फोटो : अमर उजाला
इन मतदाताओं में 26.57 लाख पुरुष, 26.04 महिलाएं और 47 ट्रांसजेंडर मतदाता शामिल हैं। चारों लोकसभा क्षेत्रों में कुल 7723 मतदान केंद्र और सात सहायक मतदान केंद्र बनाए गए, जिनमें 367 अतिसंवेदनशील और 950 संवेदनशील मतदान केंद्र हैं।
विज्ञापन
6 of 7
- फोटो : अमर उजाला
मतदान प्रक्रिया पूरा कराने के लिए 7730 पीठासीन अधिकारियों और 23,190 मतदान अधिकारियों के अलावा केंद्रीय बलों की 47 कंपनियां, दस हजार पुलिस कर्मचारी व 9 हजार से ज्यादा होमगार्ड तैनात किया गया।