फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचआरटीसी ने 1000 पदों की भर्ती टाली, ये है वजह

Fri, 15 Mar 2019 10:45 AM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
1 of 6
हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) में 1000 चालकों-परिचालकों की भर्ती को टाल दिया गया है।
विज्ञापन

2 of 6
निगम प्रबंधन ने पदों को भरने के लिए चुनाव आयोग से अनुमति मांगी थी, लेकिन आयोग के निर्णय से पहले ही भर्ती प्रक्रिया से अपने हाथ पीछे खींच लिए हैं।
विज्ञापन

3 of 6
अब इन पदों को भरने की प्रक्रिया आचार संहिता खत्म होने के बाद ही शुरू होगी। इससे हिमाचल में बेरोजगारों को झटका लगा है। एचआरटीसी में 500 चालकों और 500 परिचालकों की भर्ती होनी है। 

4 of 6
निदेशक मंडल (बीओडी) से इन पदों को भरने की मंजूरी मिल गई है लेकिन इसी बीच आचार संहिता लगने से यह मामला फंस गया। हालांकि, निगम प्रबंधन ने चालकों और परिचालकों की कमी के चलते चुनाव आयोग से मंजूरी के लिए प्रस्ताव भी भेजा, लेकिन अब इस प्रस्ताव को वापस ले लिया है।
विज्ञापन

5 of 6
hrtc
चुनाव आयोग महत्वपूर्ण मामलों की स्वीकृति देता है। एचआरटीसी प्रबंधन का मानना है स्वीकृति को लेकर भी 15 दिन से एक महीने का समय लग जाता है। ऐसे में इस प्रक्रिया को आचार संहिता खत्म होने के बाद ही शुरू किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
उल्लेखनीय है कि इन पदों को अनुबंध आधार पर भरा जाना है। एचआरटीसी इसकी भर्ती स्वयं नहीं बल्कि कमीशन से कराएगा। पारदर्शिता बनाए रखने के लिए निगम प्रबंधन यह व्यवस्था करने जा रहा है। यह इसलिए भी किया जा रहा है ताकि भर्ती प्रक्रिया पर सवाल न उठ सकें। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें