हिमाचल में मौसम ने एक बार फिर करवट बदली है। चैत्र माह शुरू होने पर भी हिमाचल के उच्च पर्वतीय इलाके बर्फ से लकदक हैं।
विज्ञापन
2 of 12
रोहतांग, डलहौजी, खज्जियार, कुफरी समेत प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में गुरुवार को फिर हिमपात हुआ। राजधानी शिमला और कांगड़ा समेत प्रदेश के कई क्षेत्रों में दिन भर बारिश का दौर जारी रहा।
विज्ञापन
3 of 12
जिला मंडी की ऊंची चोटियों शिकारी देवी, कमरूनाग, शैटाधार, सिरमौर के चूड़धार, चंबा के डलहौजी और खज्जियार, भरमौर, पांगी में बर्फबारी हुई। भरमौर-पठानकोट एनएच राख, धरवाला, मैहला, रजेरा के पास भूस्खलन से कई घंटे बाधित रहा।
4 of 12
मौसम के बदले मिजाज से सूबे में शीतलहर तेज हो गई है। गुरुवार को प्रदेश का अधिकतम तापमान तीन से चार डिग्री कम हो गया। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने शुक्रवार को मैदानी क्षेत्रों में मौसम साफ रहने और मध्य व उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश-बर्फबारी के आसार बताए हैं।
विज्ञापन
5 of 12
16 से 18 तक प्रदेश में मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान है। 19 और 20 को दोबारा बारिश-बर्फबारी की संभावना है।
विज्ञापन
6 of 12
बर्फबारी का आनंद उठाने के लिए बड़ी संख्या में पर्यटक मनाली, सोलंगनाला पहुंचे हैं। रोहड़ू उपमंडल में चांशल व चंद्रनाहन की चोटियों पर भी हिमपात हुआ है। लगातार बारिश से किसान चिंतित होने लगे हैं।
विज्ञापन
7 of 12
कई जगह गेहूं की फसल खराब होने की आशंका है। राजधानी शिमला में गुरुवार को दिन भर हल्की बारिश का दौर जारी रहा। कुफरी में हल्की बर्फबारी हुई। बुधवार रात से कुल्लू और लाहौल-स्पीति जिले में भारी बर्फबारी हो रही है।
8 of 12
दोपहर बाद पहाड़ों की रानी घनी धुंध में लिपट गई। शहर में दिन में ही रात जैसे हालात हो गए। दृश्यता कम होने से वाहनों की आवाजाही भी शहर में प्रभावित हुई। कई जगह जाम लगा रहा।
जिला कुल्लू के भुंतर हवाई अड्डे पर गुरुवार को दिल्ली से आई 72 सीटर एयर इंडिया की उड़ान लैंड नहीं कर सकी। करीब आधा घंटा हवाई जहाज आसमान में ही घूमता रहा। जहाज में दिल्ली से 44 सवारियों ने उड़ान भरी थी। आखिर में जहाज वापिस लौटा और चंडीगढ़ एयरपोर्ट में सुरक्षित लेंडिंग की। भुंतर-चंडीगढ़ की उड़ान पहले ही रद्द कर दी थी।
सेब के फूल आने में हो रही देरी
मौसम में बदलाव के कारण सेब के बगीचों में ऑयल स्प्रे और खाद डालने का कार्य बाधित हो रहा है। तापमान कभी बढ़ने और कभी घटने से सेब के फूल आने में देरी हो रही है। उद्यान विकास अधिकारी डॉ. कुशल मेहता ने बताया कि सेब के बगीचों में आल सीजन स्प्रे ऑयल का छिड़काव दिन के समय धूप में ही अच्छा रहता है।