फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

#VoteKaro देश के पहले मतदाता ने 32वीं बार किया मतदान, बूथ पर हुआ भव्य स्वागत

Sun, 19 May 2019 08:58 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रिकांगपिओ (किन्नौर)
विज्ञापन
1 of 6
स्वतंत्र भारत के पहले मतदाता श्याम सरण नेगी - फोटो : PTI
स्वतंत्र भारत के पहले मतदाता श्याम सरण नेगी ने रविवार सुबह 11:08 बजे राजकीय प्राथमिक पाठशाला कल्पा में स्थापित मतदान केंद्र कल्पा-2 (51) में बेटे और बहुओं के साथ मतदान किया।
विज्ञापन

2 of 6
स्वतंत्र भारत के पहले मतदाता श्याम सरण नेगी - फोटो : अमर उजाला
जिला प्रशासन ने प्रथम मतदाता के भव्य स्वागत की तैयारियां की थीं। उन्हें और उनके परिवार के सदस्यों को प्रशासन की ओर से उपलब्ध वाहन में मतदान केंद्र तक लाया गया।
विज्ञापन

3 of 6
स्वतंत्र भारत के पहले मतदाता श्याम सरण नेगी - फोटो : अमर उजाला
स्थानीय वाद्य-यंत्रों की मधुर धुनों और रेड कारपेट पर 102 वर्षीय नेगी का स्वागत किया गया। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त किन्नौर गोपाल चंद ने श्याम शरण नेगी का टोपी और शॉल भेंट की। 

4 of 6
स्वतंत्र भारत के पहले मतदाता श्याम सरण नेगी - फोटो : अमर उजाला
स्थानीय लोगों, महिला और युवक मंडलों ने भी माला और खतग पहनाकर उनका स्वागत किया। वर्ष 1890 से संचालित प्राथमिक पाठशाला कल्पा में स्थित मतदान केंद्र पर नेगी के साथ उनके बेटे चंद्र प्रकाश, बहू प्रेमा देवी, गुरदयाली, सुरमा देवी और बेटी प्यारी देवी ने भी वोट डाला।
विज्ञापन

5 of 6
स्वतंत्र भारत के पहले मतदाता श्याम सरण नेगी - फोटो : अमर उजाला
नेगी ने मीडिया से बातचीत भी की। उन्होंने देश के समस्त मतदाताओं से मतदान का आग्रह किया। कहा कि मतदान करना हम सबका कर्त्तव्य है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
स्वतंत्र भारत के पहले मतदाता श्याम सरण नेगी - फोटो : अमर उजाला
इससे विश्व का सबसे बड़ा लोकतंत्र भारत मजबूत होगा। उन्होंने कहा कि मैंने 1951 से लेकर अब तक देश में जितने भी लोकसभा तथा विधानसभा चुनाव हुए, इन सभी में अपना वोट दिया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें