फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल की दो सीटों के लिए कांग्रेस इस दिन घोषित कर सकती है प्रत्याशी

Sat, 30 Mar 2019 08:37 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
1 of 6
कांग्रेस (फाइल फोटो) - फोटो : गूगल
कांग्रेस ने हिमाचल की शिमला और मंडी संसदीय सीट पर अपने प्रत्याशी उतार दिए हैं।अब प्रदेश की कांगड़ा और हमीरपुर संसदीय सीट से कांग्रेस अपने प्रत्याशी दो अप्रैल को घोषित कर सकती है। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
सुरेश चंदेल - फोटो : अमर उजाला
हालांकि टिकट घोषणा के काउंटडाउन के बीच कांग्रेसी नेता हाईकमान के समक्ष एक-दूसरे के कच्चे चिट्ठे खोल अपनी दावेदारी को मजबूत बताने में जुटे हुए हैं। भाजपा से कांग्रेस में आने के लिए संघर्ष कर रहे पूर्व सांसद सुरेश चंदेल हमीरपुर से कांग्रेस टिकट के लिए पूरी ताकत लगाए हैं।
विज्ञापन

3 of 6
सुखविंद्र सुक्खू - फोटो : अमर उजाला
वहीं, कांग्रेस के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सुखविंद्र सुक्खू का कहना है कि कार्यकर्ताओं की भावनाओं को देखते हुए वह इस सीट से चुनाव लड़ने को तैयार हैं। सुक्खू ने कहा कि वह पार्टी के फैसले का सम्मान करते हैं। सुक्खू शनिवार को दिल्ली से अपने गृह क्षेत्र नादौन लौट आए हैं। 

4 of 6
राजेंद्र राणा - फोटो : अमर उजाला
उधर, दिल्ली में ही डटे विधायक राजेंद्र राणा अपने राजनीतिक आकाओं के पास बराबर अपने बेटे अभिषेक को यहां से टिकट दिलाने के लिए दबाव बनाए हैं।
विज्ञापन

5 of 6
पवन काजल - फोटो : अमर उजाला
दूसरी तरफ कांगड़ा संसदीय सीट से पवन काजल का नाम अभी भी आगे है। यहां से पहले पूर्व मंत्री सुधीर शर्मा का नाम आगे था। जैसे ही मंत्री किशन कपूर को भाजपा से प्रत्याशी घोषित किया गया, कांग्रेस ने ओबीसी वोट भुनाने के लिए पवन काजल का नाम आगे चला दिया है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
जीएस बाली - फोटो : अमर उजाला
कांगड़ा-चंबा संसदीय सीट से टिकट के दावेदारों में शामिल जीएस बाली ने अपने फेसबुक पेज पर लिखा ‘कुछ कथित नेता अपने हित साधने के लिए दुष्प्रचार फैला रहे हैं कि मैं टिकटार्थी के रूप में पवन काजल का विरोध कर रहा हूं।’
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें